LPG सप्लाई नियम: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारत के किचन तक! LPG सिलेंडर सप्लाई पर संकट, कमर्शियल की रिफिलिंग बंद

मिडिल ईस्ट में बढ़ते हुए तनाव की आग भारत के किचन में भी पहुंचने लगी है। देश के कई हिस्सों में LPG को लेकर चिंता बढ़ गई है। होटल, रेस्टोरेंट से लेकर आम नागरिक अब गैस सप्लाई की टेंशन ले रहा है। हालांकि सरकार ने इसको लेकर अब नई गाइडलाइंस लागू कर दी हैं।

LPG सप्लाई नियम: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारत के किचन तक! LPG सिलेंडर सप्लाई पर संकट, कमर्शियल की रिफिलिंग बंद
वर्तमान हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने गैस सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पश्चिम एशियाई हिस्सों में चल रहे संघर्ष की वजह से ऊर्जा की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

इसी वजह से भारत अपने एलपीजी सप्लाई को देखते हुए नई गैस वितरण व्यवस्था लागू कर रहा है। युद्ध और समुद्री मार्ग में बाधा की वजह से गैस की उपलब्धता पर असर हो रहा है जिसको देखते हुए आने वाले समय में कालाबाजारी या जमाखोरी जैसी समस्याएं आ सकती है। इन्हीं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी कदम उठाए हैं।


कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक
भारत सरकार ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता की कमी को कंट्रोल करने के लिए फिलहाल 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। मतलब अब होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे खाने-पीने के कारोबारी पर इसका असर देखने को मिलेगा। हालांकि जरूरी संस्थान जैसे कि अस्पताल, छात्रावास इत्यादि को कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति करवाई जाएगी।
घरेलू सिलेंडर के लिए भी नए नियम
भारत सरकार ने सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए भी कुछ नए नियम घरेलू सिलेंडर पर भी लागू कर दिए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धि होती रहे लेकिन लोग स्टॉक ना कर सकें इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गैस सिलेंडर के नियम को और सख्त कर दिया है।


अब एक वित्तीय वर्ष में 12 सिलेंडर नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने अपने वार्षिक कोटा पूरे कर लिए हैं उनकी नई बुकिंग फिलहाल रोकी जाएगी। इसके अलावा बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए अब OTP वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अब गैस की बुकिंग एप या टोल फ्री नंबर से ही होगी।
घरेलू गैस सिलेंडर पर ESMA लागू
गैस संकट की आशंका को देखते हुए सरकार ने अब ESMA में लागू कर दिया है। मतलब घरेलू सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच में 25 दोनों का अंतर होना अनिवार्य है। अर्थात किसी व्यक्ति ने यदि सिलेंडर बुक कर लिया है तो 25 दिनों से पहले वह दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पायेगा। यह निर्णय जमाखोरी और कालाबाजारी को कंट्रोल करने के लिए लागू किया गया है।
सरकार आगे क्या कदम उठा सकती है?
फिलहाल सप्लाई से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए केंद्र सरकार ने विशेष कमेटी बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हाई एन्ड मीटिंग गठित कर रहे हैं जो आने वाले समय में गैस वितरण व्यवस्था पर नजर रखेगी। हालांकि फिलहाल सरकार का कहना है कि भारत में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन वैश्विक हालात अगर लंबे समय तक ऐसे बने रहे तो हो सकता है नियमों में और सख्ती देखने को मिले।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



