Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: मिल्कफैड ने तैयार की 500 क्विंटल शुद्ध देसी घी की मिठाइयां! 30 काउंटरों पर बिक्री शुरू

TROWS

Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने इस दिवाली पर लोगों के लिए 500 क्विंटल शुद्ध देसी घी की मिठाइयां बाजार में उतार दी हैं। प्रदेश में मिल्कफेड के 30 काउंटरों पर मिठाइयों की बिक्री 15 अक्तूबर से शुरू हो गई है, जो दिवाली की पूर्व संध्या 19 अक्तूबर तक चलेगी।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: मिल्कफैड ने तैयार की 500 क्विंटल शुद्ध देसी घी की मिठाइयां! 30 काउंटरों पर बिक्री शुरू

मिल्क प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए मिल्क फेडरेशन ने इस वर्ष 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं। त्योहारों के सीजन में मिल्कफेड की मिठाइयां लोगों को शुद्धता का भरोसा देती हैं।

Indian Public School

हर साल की तरह इस बार भी मिल्कफेड ने दिवाली पर खास तैयारियां की हैं, ताकि लोगों को देसी घी की शुद्ध मिठाइयां मिल सकें। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए मंडी में सेरी मंच के समीप अस्थाई आउटलेट खोला है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि शुद्ध, स्वादिष्ट व स्वास्थ्य परक मिठाइयां त्योहार पर जश्न की भावना को और बढ़ा देती हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि क्लीन व ग्रीन दीवाली मनाते हुए इन मिठाइयों के मनभावन स्वाद का आनंद लें।

विश्वकांत शर्मा ने बताया कि सेरी मंच मिल्क फैड आउटलेट पर सस्ते दामों पर शुद्ध देसी घी की मिठाइयां मिल रही है। इस वर्ष मिठाइयों में पिन्नी, पंजीरी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, कोकोनट बर्फी, पहाड़ी बर्फी, डोडा बर्फी, रोस्टेड चना बर्फी और ब्राउन पेड़ा के प्रति 400 ग्राम पैक का मूल्य 275 रुपये है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

काजू बर्फी 400 ग्राम 400 रुपये है। मोतीचूर लड्डू 200 रुपए की 400 ग्राम की पेकिंग है। रसगुल्ला, चमचम, रसभरी,गुलाब जामुन, अंगूरी पेठा इत्यादि मिठाइयां 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगी।

वहीं 1000 रुपए तथा 620 रुपए में गिफ्ट पैक भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मिल्कफेड ने डायबटीज वाले लोगों की मिठाई खाने की इच्छा का भी विशेष ध्यान रखा है। अस्थाई आउटलेट पर इस बार शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध हैं। विशेष तौर पर पहाड़ी बर्फी, कोकोनट बर्फी और मिल्क केक शुगर फ्री में उपलब्ध हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: स्कूल के दरवाजे पर लटका ताला! ठंड से कांपते रहे मासूम, मंत्री ने लिया एक्शन

Himachal News: स्कूल के दरवाजे पर लटका ताला! ठंड से कांपते रहे मासूम, मंत्री ने लिया एक्शन

CM Sukhu: चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री

CM Sukhu: चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री