Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से 16 युवाओं ने हासिल की सफलता! कर रहे गाढ़ी कमाई

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना मंडी जिले में ग्रामीण युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का साधन बन रही है। सहायक निदेशक मत्स्य मंडी नीतू सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिला मंडी के 16 बेरोजगार युवाओं ने इस योजना को अपनाया और कार्प मछली पालन के माध्यम से अच्छी आय अर्जित की है।

Holi 2026 -2

HP News: मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से 16 युवाओं ने हासिल की सफलता! कर रहे गाढ़ी कमाई

उन्होंने बताया कि इस वर्ष दो और बेरोजगारों को योजना के तहत स्वीकृति मिल चुकी है और दोनों ने अपने तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। नीतू सिंह ने कहा कि मंडी की भौगोलिक स्थिति, जलवायु और पर्याप्त जल संसाधन मत्स्य पालन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ा जाए ताकि वे स्वरोजगार अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकें।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना वर्ष 2024 से आरंभ की गई है। योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कार्प मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब निर्माण की कुल अनुमानित लागत 12 लाख 40 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें तालाब निर्माण हेतु 8 लाख 40 हजार रुपये और इनपुट लागत (जैसे बीज व चारा) हेतु 4 लाख रुपये शामिल हैं।

Doon valley school

इस लागत का 80 प्रतिशत अनुदान सभी श्रेणियों के लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, जो वर्ष 2020-21 से लागू है, के तहत भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना में समान लागत पर सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक की अनुदान सहायता दी जाती है।

नीतू सिंह ने बताया कि इन योजनाओं के तहत चयनित युवाओं को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, रोग व फीड प्रबंधन तथा विपणन से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभाग समय-समय पर कार्यशालायें आयोजित कर युवाओं को मत्स्य पालन की बारीकियों से अवगत करवा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक बेरोजगार व्यक्ति, जिनके पास स्वयं की उपयुक्त भूमि उपलब्ध है या कम से कम 7 वर्षों की अवधि के लिए भूमि पट्टे पर ली गई हो, सहायक निदेशक मत्स्य, मत्स्य मंडल मंडी, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: आईडीबीआई बैंक पांवटा साहिब ने पेश की मिसाल! स्कूल-हॉस्पिटल को दिया फर्नीचर सहित अन्य सामान

Paonta Sahib: आईडीबीआई बैंक पांवटा साहिब ने पेश की मिसाल! स्कूल-हॉस्पिटल को दिया फर्नीचर सहित अन्य सामान

Sirmour News: 59.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति! शातिरों ने ऐसे लगाया चुना

Sirmour News: 59.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति! शातिरों ने ऐसे लगाया चुना