Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान! 31 बच्चों का जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण रहा यादगार

TROWS

Himachal News : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत मंडी जिला के सुंदरनगर, तलयाड़, भंगरोटू और डेहर स्थित चाइल्ड केयर संस्थानों के 31 बच्चों का 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण आज संपन्न हुआ।

Holi 2026 -2

Himachal News : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान! 31 बच्चों का जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण रहा यादगार

यह यात्रा बच्चों के लिए सीख, आत्मविश्वास और नए सपनों से जुड़ा एक अविस्मरणीय अनुभव रही। भ्रमण की शुरुआत ही विशेष रही, जब कई बच्चों ने जीवन में पहली बार हवाई यात्रा की। इस अनुभव ने उनके भीतर नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाया।

Indian Public School

जयपुर में आमेर किला की भव्यता और ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से देखकर बच्चों ने इतिहास को जीवंत रूप में महसूस किया। जंतर-मंतर और तारामंडल के भ्रमण से उन्हें खगोल विज्ञान और सौरमंडल के बारे में रोचक जानकारियां मिलीं, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की उत्सुकता बढ़ी।

Doon valley school

जयपुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा बच्चों के लिए आधुनिक भारत का अनुभव रही। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर विज्ञान और नवाचार की दुनिया को करीब से समझा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का उद्देश्य बच्चों को संरक्षण के साथ ऐसे अवसर प्रदान करना है, जो उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। यह भ्रमण बच्चों के लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता एक प्रेरक कदम सिद्ध हुआ।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : मुख्यमंत्री ने सिरमौर में किए 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण

Sirmour News : मुख्यमंत्री ने सिरमौर में किए 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण

Sirmour News : SIU टीम के हत्थे चढ़ा तस्कर! कब्जे से मिली चरस, बेचने की फ़िराक में था…

Sirmour News : SIU टीम के हत्थे चढ़ा तस्कर! कब्जे से मिली चरस, बेचने की फ़िराक में था…