in

Himachal Crime News: न**शे के खिलाफ पुलिस का एक्शन! महिला से 2 किलो चरस और अफीम जब्त, बस में ले जा रही थी सप्लाई

TROWS

Himachal Crime News: नशे के काले कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला कुल्लू पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सैंज थाना पुलिस ने एचआरटीसी (HRTC) बस में सवार एक महिला से नशे की बड़ी खेप पकड़ी है।

Himachal Crime News: न**शे के खिलाफ पुलिस का एक्शन! महिला से 2 किलो चरस और अफीम जब्त, बस में ले जा रही थी सप्लाई

आरोपी महिला की पहचान इंदिरा देवी (57) पत्नी मीने राम निवासी गांव बकशाहल व तहसील सैंज के रूप में हुई है, जोकि सैंज-धाऊगी मार्ग से औट की तरफ जा रही एक (HRTC) बस में सवार थी।

नाके के दौरान पकड़ी महिला
तभी थाना प्रभारी छज्जू राम की अगुवाई में पागल नाला के पास लगाए गए नाके के दौरान पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस टीम बस के भीतर दाखिल हुई, सीट नंबर 9 पर बैठी महिला पुलिस को देखकर बुरी तरह घबरा गई।

Doon valley school

पुलिस को देखकर घबराई महिला
उसने आनन-फानन में अपने पास रखे बैग को खिड़की की तरफ छिपाने की कोशिश की। महिला की इस संदिग्ध हरकत ने पुलिस का शक यकीन में बदल दिया। जब बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

बैग से चरस और अफीम बरामद
बैग के भीतर से 2 किलो 35 ग्राम चरस और 56 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सैंज में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18 और 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

JPERC 2025

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से आई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। उन्होंने चेतावनी दी है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े हर शख्स को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

ऐतिहासिक पहलः जलाशय मछलियों के लिए एमएसपी लागू! रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की

ऐतिहासिक पहलः जलाशय मछलियों के लिए एमएसपी लागू! रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की

ITR 2026-27: ITR भरना हुआ अब सुपर आसान! चैटबॉट कर साथी से खत्म हो जाएगा अब टैक्स का झंझट

ITR 2026-27: ITR भरना हुआ अब सुपर आसान! चैटबॉट कर साथी से खत्म हो जाएगा अब टैक्स का झंझट