in

फिर शर्मसार हुई देवभूमि: नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भाग गए पति-पत्नी! माँ की ममता को बिलख रही मासूम

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति अपनी ही नवजात बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। दरअसल, नेपाली मूल की महिला को उसका पति डिलीवरी के लिए बीते रोज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर पहुंचा था।

फिर शर्मसार हुई देवभूमि: नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भाग गए पति-पत्नी! माँ की ममता को बिलख रही मासूम

यहां पर महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। लेकिन डिलीवरी के कुछ ही घंटे बाद दोनों पति-पत्नी बिना किसी को बताएं अस्पताल से भाग निकले। जबकि मासूम बच्ची वार्ड में ही पड़ी हुई थी।

बेटी के जन्म से संतुष्ट नहीं थे आरोपी
वहीँ, दूसरी ओर प्रशासन द्वारा दंपति को हर जगह खोजा गया, लेकिन इनका कहीं से कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

Doon valley school

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की गई तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी को बेटा चाहिए था। ऐसे में बच्ची के जन्म से वह संतुष्ट नहीं थे। इसी के चलते आरोपी मौके से भाग गए।

जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल परिसर में ही दोनों ने कुछ लोगों से बच्ची को 10 से 15 हज़ार रुपए में देने की बात भी कही थी। पुलिस के अनुसार अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

JPERC 2025

उधर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा का कहना है कि नेपाली मूल का दंपत्ति डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान डॉक्टरों की निगरानी में महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। मगर बच्ची को जन्म देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Nora Fatehi Controversy: ‘सरके चुनर’ गाने से मचा बवाल! बैन के बाद अब नोरा को डिपोर्ट करने की मांग

Nora Fatehi Controversy: ‘सरके चुनर’ गाने से मचा बवाल! बैन के बाद अब नोरा को डिपोर्ट करने की मांग

Drug Alert: हिमाचल में बनी सर्दी जुखाम, बीपी सहित 73 दवाओं के सैंपल फैल! बाजार से वापस मंगाया स्टॉक

Drug Alert: हिमाचल में बनी सर्दी जुखाम, बीपी सहित 73 दवाओं के सैंपल फैल! बाजार से वापस मंगाया स्टॉक