शर्मनाक: नेपाल से उपचार करवाने हिमाचल पहुंचा व्यक्ति! फर्जी पुलिस बनकर शातिर लूट ले गया हजारों रुपए

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ने फर्जी पुलिस बनकर नेपाली को हजारों रुपए का चूना लगा दिया। नेपाल के जिला देइलेखा गांव भेरी का निवासी दिल्ली राम उपचार करवाने के लिए हिमाचल आया हुआ था।

शर्मनाक: नेपाल से उपचार करवाने हिमाचल पहुंचा व्यक्ति! फर्जी पुलिस बनकर शातिर लूट ले गया हजारों रुपए
दिल्ली राम को कुल्लू में रह रहे एक साथी के साथ उपचार के लिए कांगड़ा जाना था। इसी बीच जब वह भुंतर के सैनिक चौक के साथ सड़क किनारे खड़ा था तो शातिर ने उसे चूना लगा दिया।

व्यक्ति को धमकाया
पीड़ित के अनुसार इस दौरान एक शख्स काले रंग की स्कूटी पर आकर उसके सामने रुक गया। इस दौरान उसने नेपाली से कहा कि वह पुलिस में है और उसे धमकाना शुरू कर दिया। शातिर ने कहा कि एक नेपाली चोरी करके भागा है और पुलिस को तुमपर शक है।


इस दौरान आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उसे पुलिस थाना चलना होगा। ऐसे में नेपाली भी पूरी तरह डर गया और आरोपी के साथ जाने को तैयार हो गया। जिसके बाद शातिर द्वारा उसे अपनी स्कूटी पर बिठाया गया और पांच किलोमीटर दूर तक कुल्लू की तरफ ले गया।
जेब से निकाले पैसे
पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने सड़क किनारे स्कूटी रोकी और उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने उपचार के लिए ₹5000 अपने पास रखे थे जोकि आरोपी को उसकी जेब से मिल गए।


इसके बाद शातिर ने वह पैसे अपने पास रख लिए और फिर कहने लगा कि वह साहब से पूछ कर आएगा कि मामले में आगे क्या करना है। बस इतना कहने के बाद आरोपी नेपाली के पैसे लेकर वहां से भाग गया और वापस नहीं लौटा।
घंटो तक शातिर का इंतजार करने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया, तब जाकर नेपाली को ठगी का पता चला और वह तुरंत पुलिस थाना भुंतर में शिकायत देने पहुंचा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




