in

NH-707 पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त: कॉलेज के छात्र-छात्राएं घायल, दो लड़कियों की हालत गंभीर

TROWS

सिरमौर जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर एक सड़क हादसे में कॉलेज के छात्र-छात्राएं घायल हो गए। दुर्घटना में घायल पांच लोगों का इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है। दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी राजबन के अधिकार क्षेत्र में गांव सतोंन से लगभग चार किलोमीटर दूर चिलोन के पास एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में शिलाई और रोनहाट कॉलेज के एसएफआई से जुड़े लगभग 5 से 6 छात्र-छात्राएं सवार थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

Doon valley school

अस्पताल में जिन पांच घायलों का उपचार चल रहा है, उनमें कार्तिका (22) पुत्री पंच राम निवासी गांव रास्त, डाकघर रोनहाट तहसील शिलाई, भारती (20) पुत्री अमर सिंह निवासी गांव कीनू पनोग तहसील शिलाई और सलोनी (17) पुत्री केदार सिंह निवासी गांव मानल डाकघर रोनहाट शामिल हैं।

इसके अलावा पल्लवी (20) पुत्री प्रताप सिंह निवासी गांव कुलह डाकघर जरवा तहसील शिलाई और सतीश पुत्र मदन सिंह निवासी रोनहाट तहसील शिलाई भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

JPERC 2025

डॉक्टरों के अनुसार घायल तीन लोगों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। वहीं दो छात्राओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हादसे के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

Written by Newsghat Desk

IPS बनीं, फिर भी नहीं रुकीं: सिरमौर की बेटी निधि चौधरी ने बिना कोचिंग के हासिल की UPSC में बेहतर रैंक, IAS की ओर बढ़ा कदम

IPS बनीं, फिर भी नहीं रुकीं: सिरमौर की बेटी निधि चौधरी ने बिना कोचिंग के हासिल की UPSC में बेहतर रैंक, IAS की ओर बढ़ा कदम

एवरेस्ट विजेता कृतिका शर्मा सहित कई महिलाओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित, महिला दिवस पर बांटी प्रोत्साहन राशि

एवरेस्ट विजेता कृतिका शर्मा सहित कई महिलाओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित, महिला दिवस पर बांटी प्रोत्साहन राशि