in

HP News: नितिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए 21 लाख की एफडी! डीसी ने खुद गांव पहुंचकर दी एफडी प्रति

TROWS

HP News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुरूप मासूम नितिका के नाम 21 लाख रुपये की एफडी करके उज्ज्वल भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सराज क्षेत्र के गांव शिकावरी, तहसील थुनाग पहुंचकर नितिका के नाम तैयार की गई एफडी की प्रति उसकी बुआ एवं कानूनी संरक्षक किरन देवी को सौंपी।

HP News: नितिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए 21 लाख की एफडी! डीसी ने खुद गांव पहुंचकर दी एफडी प्रति

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिका के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। एक साल चार महीने की इस मासूम बच्ची के लिए उठाया गया यह कदम संवेदनशील शासन की मिसाल है, जहां सरकार केवल प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि परिवार बनकर साथ खड़ी नजर आती है।

बता दें कि 30 जून को सराज क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ ने नितिका से उसका पूरा परिवार छीन लिया था। उस समय उसकी उम्र मात्र 11 माह थी। इतनी छोटी उम्र में वह यह भी समझने की स्थिति में नहीं थी कि उसके जीवन में कितना बड़ा खालीपन आ गया है। उसने अपने माता-पिता को हमेशा के लिए खो दिया।

Doon valley school

हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कदम सिद्ध करता है कि संवेदनशील शासन केवल बजट और योजनाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि मानवीय पीड़ा को समझने और उसका समाधान करने में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया है कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो आंसू पोंछ सके, सहारा बन सके और टूटे हुए जीवन में उम्मीद की रोशनी जगा सके।

प्रदेश सरकार नितिका को सुख आश्रय योजना के अंतर्गत प्रति माह 4,000 रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है, ताकि उसके पालन-पोषण और देखभाल में कोई कमी न आए और उसे प्रेम, सुरक्षा व सम्मान के वातावरण में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : 1000 पैट्रो ईंधन आधारित टैक्सियों को ई-वाहनों से बदलेगी सरकार! प्रदान की जाएगी 40 प्रतिशत सब्सिडी

Himachal News : 1000 पैट्रो ईंधन आधारित टैक्सियों को ई-वाहनों से बदलेगी सरकार! प्रदान की जाएगी 40 प्रतिशत सब्सिडी

Himachal News Update: आधी रात को खाली करवाया भवन! सड़कों पर आए 15 परिवार, होटल सहित कई घर भी किए खाली

Himachal News Update: आधी रात को खाली करवाया भवन! सड़कों पर आए 15 परिवार, होटल सहित कई घर भी किए खाली