Sirmour News: नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन! आस्था ने किया टॉप, रेणुका और अंकिता ने भी मारी बाजी

Sirmour News: माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Sirmour News: नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन! आस्था ने किया टॉप, रेणुका और अंकिता ने भी मारी बाजी
नर्सिंग कॉलेज का बीएससी नर्सिंग 1st year (1st Semester) का परिणाम Atal Medical & Research University, Mandi द्वारा घोषित किया गया है।

B.Sc Nursing 1st year के परिणाम में कॉलेज स्तर पर आस्था ने प्रथम स्थान व 2 छात्राओं रेणुका और अंकिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा तृतीय स्थान पर अदिती रही है।


माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल जैन और माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के सेक्रेटरी सचिन ने कहा कि Atal Medical & Research University, Mandi द्वारा बीएससी के तमाम वर्षों के घोषित परिणामों में माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है।
उन्होंने छात्राओं को बधाइयां दी और इसका श्रेय उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस तथा समस्त कॉलेज स्टाफ को दिया।

कॉलेज सेक्रेटरी सचिन ने बताया कि माता पद्मावती कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देकर न केवल माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग का बल्कि सिरमौर जिला का भी नाम रोशन कर रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


