Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: ऑनलाइन पर्ची सिस्टम के बाद अब एक्स-रे डिजिटलीकरण की सुविधा शुरू! मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी रिपोर्ट

TROWS

HP News: राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से करसोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दिन-प्रतिदिन आधुनिक रूप ले रही हैं। मरीजों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए अब अस्पताल में एक्स-रे सेवाओं को भी पूरी तरह से डिजिटलीकृत कर दिया गया है। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Holi 2026 -2

HP News: ऑनलाइन पर्ची सिस्टम के बाद अब एक्स-रे डिजिटलीकरण की सुविधा शुरू! मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी रिपोर्ट

बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक एक्स-रे किए जाते हैं। पहले मरीजों को एक्स-रे करवाने के बाद फिल्म तैयार होने तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब इस नई व्यवस्था से मरीजों को एक्स-रे करने के बाद फिल्म के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि एक्स-रे रिपोर्ट सीधे संबंधित डॉक्टर के कंप्यूटर सिस्टम पर पहुंच जाएगी, जो मरीज का उपचार कर रहा है। डॉक्टर ऑनलाइन ही रिपोर्ट देखकर तुरंत उपचार शुरू कर सकेंगे।

Doon valley school

अब मरीज के मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी एक्स-रे रिपोर्ट
डॉ. चौहान ने कहा कि इस सुविधा से मरीजों को सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि डिजिटल एक्स-रे रिपोर्ट को मरीज के मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि मरीज को रिपोर्ट कहीं भी और कभी भी दिखाने या इस्तेमाल करने में आसानी होगी।

यह व्यवस्था पूरी तरह पेपरलेस, तेज़ और पारदर्शी है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से मरीजों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली भी और अधिक आधुनिक बनेगी। डिजिटल एक्स-रे प्रणाली से रोग की पहचान और इलाज की दिशा तय करने में अधिक सटीकता आएगी। साथ ही अस्पताल का मेडिकल रिकॉर्ड भी सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संग्रहीत हो सकेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व करसोग अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची सिस्टम भी शुरू किया गया हैं, जिसे मरीजों और स्थानीय लोगों ने अत्यंत सराहा हैं। अब एक्स-रे रिपोर्ट का डिजिटलीकरण होने से अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। डॉ. चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से करसोग अस्पताल भविष्य में भी मरीजों को और बेहतर व सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: शादी के एक दिन पहले 24 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया! घर के पास मिला शव

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: शादी के एक दिन पहले 24 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया! घर के पास मिला शव

दुखद: रामलीला का मंचन करते दशरथ का रोल निभा रहे व्यक्ति को आया हार्ट अटैक! गई जान

दुखद: रामलीला का मंचन करते दशरथ का रोल निभा रहे व्यक्ति को आया हार्ट अटैक! गई जान