in

Landslide In Himachal: पहाड़ी दरकने से बुरी तरह सहमें लोग! प्रशासन ने खाली करवाए पांच घर, दूसरी जगह किए शिफ्ट

TROWS

Landslide In Himachal: हिमाचल प्रदेश में बीते 3 दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। इसी बीच राज्य के जिला कुल्लू में भारी लैंड स्लाइड हो गया जिससे लोग बुरी तरह से सहम गए।

Landslide In Himachal: पहाड़ी दरकने से बुरी तरह सहमें लोग! प्रशासन ने खाली करवाए पांच घर, दूसरी जगह किए शिफ्ट

कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा में बीती शाम अचानक ही पहाड़ी दरक गई। इससे भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर नीचे की तरफ सड़क तक आ गए। पहाड़ी से लैंडस्लाइड होता देख लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और मामले की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी गई।

सूचना पाकर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क के साथ लगते पांच-छह मकान खाली करवा दिए गए। जिसके बाद बीती रात को फिर पहाड़ी से दोबारा पत्थर और मलबा गिरा।

Doon valley school

प्रशासन ने स्थानीय लोगों को क्षेत्र की ओर न जाने की सलाह दी है। प्रशासन का कहना है कि पहाड़ी से अभी और भी लैंडस्लाइड होने की संभावना बनी हुई है।

उधर, लैंडस्लाइड की घटना में प्रभावित हुए परिवारों को स्थानीय गुरुद्वारे में ठहराया गया है, जहां पर उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

JPERC 2025

वही इस घटना के बाद से लोग आने वाले मानसून सीजन को लेकर अभी से ही बुरी तरह घबरा गए है। बीते मानसून सीजन में भी क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी और 10 लोगों की मौत हुई थी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: पानी के सैंपल सही फिर भी लगातार बढ़ रहे पीलिया के मामले! विभाग अलर्ट, लोगों से सावधानियां बरतने की अपील

HP News: पानी के सैंपल सही फिर भी लगातार बढ़ रहे पीलिया के मामले! विभाग अलर्ट, लोगों से सावधानियां बरतने की अपील

HP Weather: हिमाचल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी! यहां तीन फीट फ्रेश स्नोफॉल, शिमला सहित अन्य इलाकों में बारिश

HP Weather: हिमाचल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी! यहां तीन फीट फ्रेश स्नोफॉल, शिमला सहित अन्य इलाकों में बारिश