in

Accident In Himachal: पहले गाड़ियों को मारी टक्कर! फिर गहरी खाई में लुढ़का बेकाबू ट्रक, चालक ने गवाई जान

TROWS

Accident In Himachal: शिमला जिले के रामपुर में दर्दनाक घटना घटी है जहाँ ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत भद्राश के पास मछाड़ा खड्ड में पेश आया।

Accident In Himachal: पहले गाड़ियों को मारी टक्कर! फिर गहरी खाई में लुढ़का बेकाबू ट्रक, चालक ने गवाई जान

मृतक की पहचान आयुष निवासी शिलगांव शोघी जिला शिमला के रूप में हुई है जोकि ट्रक में सवार होकर जा रहा था। तभी ट्रक ने दत्तनगर क्षेत्र में खड़ी कुछ गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से चला गया मगर जैसे ही मछाड़ा खड्ड में पहुंचा तो ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क से लगभग 30 से 35 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गया।

Doon valley school

हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने जब दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई में गिरा हुआ देखा तो वह मौके पर पहुंचे।

इस दौरान चालक को घायल अवस्था में ट्रक से बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां से डॉक्टर ने चालक की गंभीर अवस्था के चलते उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

JPERC 2025

चालक को आईजीएमसी ले जाया जा रहा था मगर रास्ते में तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते चालक को ठियोग अस्पताल लाना पड़ा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: गाड़ी की सीट के नीचे छुपाई थी चरस की बड़ी खेप! पुलिस ने ऐसे पकड़ी, 6 तस्कर काबू

Himachal Crime News: गाड़ी की सीट के नीचे छुपाई थी चरस की बड़ी खेप! पुलिस ने ऐसे पकड़ी, 6 तस्कर काबू

Himachal News: तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी के भरें जा रहे 124 पद! 70 हजार तक मिलेगी सैलरी

Himachal News: तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी के भरें जा रहे 124 पद! 70 हजार तक मिलेगी सैलरी