हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद! फिर नौकर ने मलिक पर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर (Bilaspur) से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नौकर ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही मालिक की जान ले ली और फिर वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद! फिर नौकर ने मलिक पर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान
मामला बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सलवाड़ के गूगा मल्होट के जंगल का है।

कुल्लू का रहने वाला 45 वर्षीय भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों के साथ बीते दिसम्बर माह से ही गूगा मल्होट के जंगल में डेरा डाले हुए था। इस दौरान कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी नौकर और एक अन्य व्यक्ति भी उसके साथ रहता था।


कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
बताया जा रहा है कि बीती रात भेड़ पालक और उनके नौकर के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला शांत हुआ तो मलिक डेरे में ही सो गया।
इसी का फायदा उठाकर नौकर ने कुल्हाड़ी उठाई और मलिक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


वारदात के बाद आरोपी फरार
मालिक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद आरोपी जंगल के रास्ते वहां से फरार हो गया। जिसके बाद दूसरे नौकर ने घटना को लेकर शनिवार सुबह पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद SP बिलासपुर संदीप धवल खुद दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले में नौकर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



