Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News : पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल! HRTC के बेड़े में शामिल की जा रही 300 नई बसें

TROWS

Himachal News : हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के संकल्प के तहत पालमपुर बस डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू किया गया। ट्रायल के पहले दिन बस को पालमपुर से चढ़ियार-सेरी मोलग और पुनः सेरी मोलग से पालमपुर रूट पर चलाकर इसकी क्षमता को परखा गया।

Holi 2026 -2

Himachal News : पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल! HRTC के बेड़े में शामिल की जा रही 300 नई बसें

इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर बस स्टैंड पर बस का निरीक्षण किया और एचआरटीसी के अधिकारियों से तकनीकी पहलुओं व ट्रायल की बारीकियों की जानकारी हासिल की। विधायक ने स्वयं पालमपुर से चंदपुर-गलूलंगा रूट पर सुभाष चौक तक बस में सफर कर इसके संचालन का अनुभव भी साझा किया।

Indian Public School

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से एचआरटीसी के बेड़े में 300 के करीब नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं।

Doon valley school

इसी प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप का ट्रायल किया जा रहा है ताकि दुर्गम क्षेत्रों, ढलानों और विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में इनकी कार्यक्षमता का सटीक आकलन किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ट्रायल भविष्य की रणनीति तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा कि कौन सी बस किस रूट के लिए सबसे उपयुक्त है। विधायक ने कहा कि डीजल बसों के स्थान पर इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ये बसें न केवल धुआं रहित होने के कारण प्रदूषण मुक्त हैं, बल्कि इनका शोर भी ना के बराबर है, जिससे यात्रियों को एक सुखद और शांत सफर की सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रायल रिपोर्ट और विभागीय सुझावों के आधार पर जल्द ही पालमपुर के प्रमुख रूटों पर इन बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

बेटियों के सशक्तिकरण में इस जिला की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान! स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल

बेटियों के सशक्तिकरण में इस जिला की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान! स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल

Mahashivratri Festival: महाशिवरात्रि महोत्सव में सजी भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड! 35 दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Mahashivratri Festival: महाशिवरात्रि महोत्सव में सजी भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड! 35 दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा