Paonta Sahib : पांवटा में अफीम की खेती का पर्दाफाश! घर से भारी मात्रा में चूरा पोस्त भी बरामद

Paonta Sahib : माजरा थाना क्षेत्र के पुरुवाला कांशीपुर में पुलिस ने अफीम के 25 पौधों और 1.106 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Paonta Sahib : पांवटा में अफीम की खेती का पर्दाफाश! घर से भारी मात्रा में चूरा पोस्त भी बरामद
पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गुलशेर पुत्र अलाहुदीन निवासी गांव व डा. पुरुवाला कांशीपुर तह. पांवटा-साहिब, जिला सिरमौर उम्र 56 वर्ष को पकड़ा।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसने अपनी जमीन पर अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए है, जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। इस दौरान अफीम के 25 पौधे बरामद हुए।


इतना ही नहीं पुलिस ने जब आरोपी के मकान में छापेमारी की तो कमरे के अंदर छुपा कर रखा गया 1.106 कि.ग्रा चूरा पोस्त भी बरामद किया गया।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में धारा 15, 18 ND&PS Act में केस दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस अभियान के तहत जाँच कर रही है ताकि जहां भी भाँग/अफीम की अवैध खेती की जा रही है उनको कानून की गिरफत में लिया जा सके और इस पर अँकुश लगाया जा सके।


जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



