Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा में फैली सनसनी: 19 वर्षीय युवक का शव मिला! ह*त्या या हादसा? पुलिस कर रही जाँच

TROWS

Paonta Sahib: उपमंडल पांवटा साहिब के डोबरी सालवाला पंचायत से एक बेहद दुखद और रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Holi 2026 -2

पांवटा में फैली सनसनी: 19 वर्षीय युवक का शव मिला! ह*त्या या हादसा? पुलिस कर रही जाँच

मृतक युवक की पहचान विकास कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र किरण कुमार निवासी सालवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास पिछले करीब डेढ़ साल से एक स्टोन क्रेशर पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और अपने परिवार का सहारा था।

Indian Public School

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि विकास की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह मेहनती और सीधा-साधा युवक था, जो अपने काम से काम रखता था। ऐसे में उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Doon valley school

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला किसी हादसे का है या फिर युवक की हत्या की गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

मौके पर डीएसपी पांवटा मानवेंद्र सिंह ठाकुर समेत पुलिस टीम पहुंच चुकी है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए सच्चाई सामने लाई जा सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है, और हर कोई इस घटना की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को सेवा विस्तार! लोगों ने सरकार को घेरा, दी तीखी प्रतिक्रियाएं

HP News: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को सेवा विस्तार! लोगों ने सरकार को घेरा, दी तीखी प्रतिक्रियाएं

Jobs In Himachal: डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

Jobs In Himachal: डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी