in

Paonta Sahib: गुलशेर को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मिली नई जिंदगी! किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मिले दो लाख

TROWS

Paonta Sahib: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ गांव के रहने वाले गुलशेर अली को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सहायता राशि मिलने के बाद नया जीवन मिला है।

Paonta Sahib: गुलशेर को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मिली नई जिंदगी! किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मिले दो लाख

गंभीर बीमारी से जूझ रहे गुलशेर अली की किडनी ट्रांसप्लांट पीजीआई चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक हुई।

Doon valley school

किडनी ट्रांसप्लांट की थी जरूरत….

गुलशेर अली, जो वाहन चालक हैं और अपने परिवार के मुख्य सहारा हैं, को एक साल पहले पता चला कि उनकी किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक को क्लिक कर Whatsapp पर Newsghat Media चैनल फ़ॉलो करें

डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग दो लाख रुपये थी। आर्थिक रूप से कमजोर गुलशेर के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना नामुमकिन था।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष बना सहारा….

गुलशेर अली को जानकारी मिली कि हिमाचल प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से सहायता प्रदान करती है।

उन्होंने इस योजना के तहत सहायता राशि के लिए आवेदन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी स्थिति को देखते हुए दो लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।

परिवार ने जताया आभार…

इस राशि से गुलशेर का पीजीआई चंडीगढ़ में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ और उनकी जान बच पाई। गुलशेर और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए वरदान साबित हुई।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिल रही राहत…

हिमाचल प्रदेश सरकार की यह योजना गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा सहारा बन रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को जीवन बचाने का अवसर मिल रहा है।

Written by Newsghat Desk

HP News: बचपन में उठा माँ-बाप का साया! अब “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” कार्तिक को गृह निर्माण के लिए मिली दो बिस्वा भूमि

HP News: बचपन में उठा माँ-बाप का साया! अब “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” कार्तिक को गृह निर्माण के लिए मिली दो बिस्वा भूमि

Relationship Tips: रिश्ते में आ रही है बोरियत? जानें प्यार और नयापन लाने के 5 जादुई तरीके

Relationship Tips: रिश्ते में आ रही है बोरियत? जानें प्यार और नयापन लाने के 5 जादुई तरीके