Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: दून पहाड़ी महासम्मेलन में जातर और रासा ने मचाई धूम! हजारों को संख्या में लोग जुटे

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में रविवार को दून पहाड़ी महासम्मेलन 2024 का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: दून पहाड़ी महासम्मेलन में जातर और रासा ने मचाई धूम! हजारों को संख्या में जुटे लोग

Indian Public School

इस दौरान हजारों लोग पारंपरिक रासा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बने। यह आयोजन क्षेत्रीय एकता और पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित करने का संदेश लेकर आया।

Doon valley school

Paonta Sahib: पांवटा नगर परिषद मैदान में आयोजित दून पहाड़ी महासम्मेलन 2024 में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे ‘जातर यात्रा’ से हुई। यह यात्रा वाई पॉइंट से गुरुद्वारा मैदान तक निकाली गई। इस दौरान पारंपरिक रासा नृत्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

स्कूली छात्रों ने भी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। यात्रा के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक को क्लिक कर Whatsapp पर Newsghat Media चैनल फ़ॉलो करें

मुख्य अतिथि अध्यक्ष खजान सिंह और सचिव कुंदन शर्मा सहित जाने माने समाजसेवी और उद्योगपति जगदीश तोमर, रघुवीर कपूर, हिमाचल प्रदेश उद्योग एक संयुक्त निदेशक ज्ञान सिंह चौहान, नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्षा निर्मल कौर, मंडी समिति के चेयरमैन सीताराम शर्मा, जिला परिषद के सदस्य मामराज शर्मा, समाजसेवी नाथू राम चौहान, जानेमाने कलाकार दिलीप सिरमौरी आदि अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम..

सुबह 11:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें पहाड़ी लोक गीत, नृत्य और परंपरागत परिधान के प्रदर्शन ने कार्यक्रम को खास बना दिया। आयोजकों ने क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के महत्व पर जोर दिया।

सहभोज का आयोजन…

दोपहर को सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को परोसा गया। सहभोज में शामिल होने वालों ने व्यंजनों की खूब तारीफ की।

आयोजन का उद्देश्य…

दून पहाड़ी संगठन के अनुसार, इस महासम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय एकता को बढ़ावा देना और पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित करना है। संगठन ने सभी क्षेत्रवासियों को इस आयोजन में भाग लेने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन…

कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे हुआ। इस दौरान आयोजकों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित करने के इस प्रयास को आगे बढ़ाने की बात कही।

Written by Newsghat Desk

Accident In Himachal: संपर्क मार्ग से नेशनल हाईवे पर गिरी पिकअप! उड़े परखच्चे, हादसे में चार लोग…

Accident In Himachal: संपर्क मार्ग से नेशनल हाईवे पर गिरी पिकअप! उड़े परखच्चे, हादसे में चार लोग…

Paonta Sahib: सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में 75 और 80 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

Paonta Sahib: सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में 75 और 80 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान