Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने इंडियन स्कूल अवार्ड 2025 में फिर लहराया परचम

TROWS

Paonta Sahib: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। चंडीगढ़ में आयोजित अवार्ड समारोह में इंडियन स्कूल अवार्ड के 30वें संस्करण में विद्यालय को यह पुरस्कार स्कूल विद एक्सीलेंस इन को करिकुलर एक्टिविटीज श्रेणी के अंतर्गत दिया गया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने इंडियन स्कूल अवार्ड 2025 में फिर लहराया परचम

विद्यालय ने इस उपलब्धि के लिए अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की सराहना की है। विद्यालय का मानना है कि यह पुरस्कार समग्र शिक्षा और नवीन शिक्षण पद्धति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Indian Public School

स्कूल के लिए यह अवार्ड अत्यंत गौरव का विषय इस लिए भी है क्योंकि पिछली बार भी इंडियन स्कूल अवार्ड में स्कूल ने बेस्ट अपकमिंग स्कूल ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता था। देशभर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों ने इस अवार्ड समारोह में भाग लिया।

Doon valley school

विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा, शैक्षणिक निदेशिका अंजू अरोड़ा और प्रधानाचार्या ममता सैनी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रिंसिपल ममता सैनी ने कहा कि हमें गर्व है कि स्कूल राष्ट्रीय पटल पर भी देश के जाने-माने प्रतिष्ठित स्कूलों में अपना स्थान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार विद्यालय के छात्रों के जीवन में अंतर लाने और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित करेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

विद्यालय ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय पर विश्वास किया है। विद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करता रहेगा और छात्रों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: मालवाहक वाहन और कार की टक्कर! 17 वर्षीय युवक की मौत, भाई जख्मी

Accident In Himachal: मालवाहक वाहन और कार की टक्कर! 17 वर्षीय युवक की मौत, भाई जख्मी

Himachal Crime News: गाड़ी से पकड़ी 2.526 किलोग्राम चरस! तस्कर काबू

Himachal Crime News: गाड़ी से पकड़ी 2.526 किलोग्राम चरस! तस्कर काबू