Paonta Sahib: नहीं रहे नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह कथूरिया
Paonta Sahib: नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व उपाध्यक्ष एवं व्यवसायी तेजपाल सिंह कथूरिया के निधन की दुखद खबर सामने आई है। लंबी बीमारी के चलते उनका बीते रात निधन हो गया।
Paonta Sahib: नहीं रहे नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह कथूरिया
वही तेजपाल सिंह के निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि तेजपाल सिंह कथूरिया नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
इसके साथ ही वह जाने-माने व्यवसायी भी थे। वह वार्ड नंबर 7 से दो बार नगर परिषद के पार्षद रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेजपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चले हुए थे।
बीती रात जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां पर उनका निधन हो गया।
मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति के चले जाने से एक तरफ जहां परिजन सदमे में है तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।