Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब को केंद्र सरकार की सौगात! अब खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: सुखराम चौधरी

TROWS

Paonta Sahib: त्योहारों की खुशियों के बीच पांवटा साहिब को केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक तोहफा दिया है। लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है। अब यहां केंद्रीय विद्यालय स्थापित होगा। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में नई राह खोलेगा।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा साहिब को केंद्र सरकार की सौगात! अब खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: सुखराम चौधरी

केंद्रीय विद्यालय खुलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अभिभावकों को बच्चों को बड़े शहर भेजने की मजबूरी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों ने भी इसे अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ा कदम बताया।

Indian Public School

यह सौगात मिलने पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सांसद सुरेश कश्यप के साथ मिलकर यह मुद्दा बार-बार उठाया गया। आज इसका सकारात्मक परिणाम जनता के सामने है।

Doon valley school

कांग्रेस पर सीधा हमला
सुखराम चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए वादे पूरे करती है और कांग्रेस सिर्फ राजनीति और दिखावे में उलझी रही और प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा संगठन जनता के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं।

विधायक सुखराम चौधरी ने स्पष्ट किया कि पांवटा का विकास उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस घोषणा के बाद पांवटा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अभिभावकों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा और विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: पांवटा साहिब और शिमला में खुलेंगे दो नए केंद्रीय स्कूल! पीएम की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल समिति ने दी मंजूरी

HP News: पांवटा साहिब और शिमला में खुलेंगे दो नए केंद्रीय स्कूल! पीएम की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल समिति ने दी मंजूरी

Paonta Sahib: माजरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गौशाला से बरामद हुई 144 बोतल अवैध शराब

Paonta Sahib: माजरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गौशाला से बरामद हुई 144 बोतल अवैध शराब