Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib : पीएम श्री कन्या विद्यालय में एड्स जागरूकता दिवस पर रैली और कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम! छात्राओं को दी अहम जानकारी

TROWS

Paonta Sahib : पांवटा साहिब के पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा परियोजना अधिकारी एल आर वर्मा ने किया। विद्यालय परिसर में छात्राओं और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib : पीएम श्री कन्या विद्यालय में एड्स जागरूकता दिवस पर रैली और कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम! छात्राओं को दी अहम जानकारी

एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने एड्स जागरूकता पर संदेश दिए। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पांवटा बाजार से एसडीएम कोर्ट होते हुए स्कूल पहुंची। राहगीरों और बाजार में लोगों को एड्स से बचाव के बारे में बताया गया।

Indian Public School

इसी अवसर पर रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लब के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में डॉक्टर मीना जैन ने छात्राओं को गर्भाशय कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी वायरस और उसकी वैक्सीन की महत्ता भी समझाई।

Doon valley school

डॉ. मीना जैन ने बताया कि रोटरी क्लब पांवटा साहिब, रोटरी सखी और इनर व्हील क्लब की ओर से छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सहमति पत्र छात्राओं को प्रदान किया गया, जिसे अभिभावकों से हस्ताक्षर करवाकर स्कूल में जमा करना होगा।

रोटरी क्लब की प्रोजेक्ट हेड राखी डांग ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई। उन्होंने छात्राओं को जागरूक होकर वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया। इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट रितु गुप्ता और रोटरी क्लब की कविता गर्ग ने कहा कि अभिभावकों की अनुमति के बाद ही वैक्सीनेशन शुरू होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस मौके पर रोटरी क्लब की पीडीसी सुनीता शर्मा, कविता गर्ग, रितु गुप्ता, राखी डांग, अलका, अर्चना गुप्ता, अर्चना शर्मा, पूनम खंतवाल, हेमा सैनी, कांता शर्मा, ज्योति रावत, आभा राणा सहित विद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib : ज्वालापुर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह! रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता दिल

Paonta Sahib : ज्वालापुर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह! रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता दिल

हिमाचल में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत: शौचालय में मिला शव! मां-बाप का इकलौता बेटा था संतोष

हिमाचल में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत: शौचालय में मिला शव! मां-बाप का इकलौता बेटा था संतोष