Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Paonta Sahib: बाजार में बेहोश होकर गिरा व्यक्ति! फार्मेसी अधिकारी ने सीपीआर देकर बचाई जान

TROWS

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनाेग में फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली निवासी बिंदा हसन पिछले 15 वर्षो से कपड़ो की फेरी लगाने का कार्य करता है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: बाजार में बेहोश होकर गिरा व्यक्ति! फार्मेसी अधिकारी ने सीपीआर देकर बचाई जान

बीती शाम जब वह पनोग बाजार गया तो अचानक ही बिंदा हसन को हार्ट अटैक आ गया और वह मौके पर ही बेसुध हो गया। जिसके बाद लोगों द्वारा उसे कमरे में पहुंचाया गया और चिकित्सा विभाग पनोग को जानकारी दी गई।

Indian Public School

सूचना मिलने के तुरंत बाद आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पनोग में तैनात फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर अपने सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी यश पोजटा के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिना समय गवाएं मरीज को सीपीआर देना शुरू कर दिया। फिर क्या था थोड़ी ही देर बाद व्यक्ति होश में आ गया।

Doon valley school

जिसके बाद व्यक्ति को हार्ट अटैक में दी जाने वाली आपातकालीन दवाइयां दी गई। इतना ही नहीं फार्मेसी अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी ने व्यक्ति को दिल्ली के गोविंद वल्लभभाई पंत अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि अगर व्यक्ति को समय रहते सही उपचार न दिया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, राजेश ठाकुर ने बताया कि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एक जीवनरक्षक तकनीक है जो हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में जीवनरक्षक साबित हो सकती है। सांस या दिल की धड़कन रुक जाने की स्थिति में अगर समय रहते रोगी को सीपीआर दे दिया जाए तो मौत के खतरे को कम किया जा सकता है।

बताया कि हार्ट अटैक की स्थिति में छाती को सही गति से दबाने की यह प्रक्रिया रक्त के संचार को ठीक रखने में मददगार हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी ट्रेनिंग सभी को करनी चाहिए। इससे लोगों का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: नाले में मिला 18 वर्षीय युवक का शव! दिमागी हालत नहीं थी ठीक

Himachal News Alert: नाले में मिला 18 वर्षीय युवक का शव! दिमागी हालत नहीं थी ठीक

Himachal Accident: हिमाचल में गाड़ी पर गिरे पत्थर! महिला की मौत तो तीन जख्मी

Himachal Accident: हिमाचल में गाड़ी पर गिरे पत्थर! महिला की मौत तो तीन जख्मी