Paonta Cong
in

Paonta Sahib: विश्व में चमक बिखेर रहा पांवटा साहिब का विभांषु तरुण! होटल इंडस्ट्री में बनाई पहचान

Paonta Sahib: विश्व में चमक बिखेर रहा पांवटा साहिब का विभांषु तरुण! होटल इंडस्ट्री में बनाई पहचान

Vibhanshu-Tarun-of-Paonta-S.jpg

Paonta Sahib: विश्व में चमक बिखेर रहा पांवटा साहिब का विभांषु तरुण! होटल इंडस्ट्री में बनाई पहचान

JPERC
JPERC

Paonta Sahib: मध्यम परिवार से संबंध रखने वाला पांवटा साहिब का 25 वर्षीय युवक विभाषु तरुण उपाध्याय विश्व भर में चमक बिखेर रहा है। विभांषु तरुण ने छोटी सी उम्र में ही होटल इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। 1999 में एक साहित्यकार और पत्रकार के घर जन्में विभांषु तरुण ने अपनी आरम्भिक शिक्षा दीक्षा सरस्वती विद्या मन्दिर पांवटा साहिब से पूर्ण की।

Paonta Sahib: विश्व में चमक बिखेर रहा पांवटा साहिब का विभांषु तरुण! होटल इंडस्ट्री में बनाई पहचान

Admission notice

जिसके बाद 9वीं और 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई सरस्वती विद्या मन्दिर शिमला और 12वीं तक की पढाई डीएवी स्कूल पांवटा से करने के बाद वह चंडीगढ़ चले गए। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की और 1 साल तक होटल इंडस्ट्री में काम किया।

उनके अच्छे एक्सपीरियंस और कौशल को देखते हुए मुम्बई की केवाईसी कम्पनी ने विभांषु को हायर कर लिया। लेकिन इसी बीच विभांषु की मां का निधन हो गया। अब उनके कंधों पर अपने बूढ़े बाप के साथ-साथ बहन की देखभाल का जिम्मा भी था। लिहाजा उन्होंने घर के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का खूब अच्छे से निर्वहन किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

वहीँ, यह विभांषु की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा ही है कि केवाईसी कम्पनी में वह बतौर मैनेजर नियुक्त हुए है। विभांषु को अन्तरराष्टीय स्तर की शादिया करवाने का बेहतरीन कौशल है। देश के 5 और 7 सितारा होटल के प्रबंधकों से वासु के निजी ताल्लुकात है।

विभांषु हॉलीवुड के 60 से अधिक सेलिब्रिटीज के साथ काम भी कर चुके है। बड़ी बात यह है कि वर्तमान में वासु को कई विदेशी कम्पनियां हायर करने के लिए लगातार सम्पर्क साधने का प्रयास कर रही है। किन्तु वह वर्तमान कम्पनी के साथ ही काम करना पसंद कर रहे है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Garlic-is-making-the-farmer.jpg

HP News: किसानों को मालामाल कर रहा हिमाचल का लहसुन! 200 रुपए के पार पहुंचे दाम

Punjab-National-Bank.jpg

PNB Bank: क्या आपका भी है PNB बैंक में खाता! एक महीने में बंद होने जा रहे ये अकाउंट…