in

Paonta Sahib :व्यास पंचायत में तेंदुए का आतंक, ग्रामीण ड़र के साए मे…..

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब ग्राम पंचायत व्यास में जंगली तेंदुए का खौफ छाया है ऐसे मे फसल कटाई के समय ग्रामीण दिन-रात काम करने को मजबूर हैं, लेकिन तेंदुए के डर से सहमे हैं।

तेंदुए ने अब तक 9-10 पशुओं को मार डाला। दो दिन पहले एक ढाई साल के पशु को जंगल में ले गया। ग्रामीणों ने बताया, अभी तक किसी इंसान पर हमला नहीं हुआ। फिर भी लोग डर में जी रहे हैं।

वन विभाग ने सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की। घरों के पास सायरन और पिंजरा लगाया गया। लेकिन 3 किलोमीटर लंबा जंगली क्षेत्र होने से यह नाकाफी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रोशनी की व्यवस्था की मांग की।

पंचायत प्रधान ने बताया, लोगों को रात में जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई। वन विभाग ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है। बच्चों और पशुओं को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

वन विभाग के अधिकारी पूरी मुस्तैदी से तेंदुए को पकड़ने में जुटे हैं। ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही तेंदुआ जंगल में स्थानांतरित होगा।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूमधाम से तैयारी! ये होगी रूपरेखा…..

पांवटा साहिब में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूमधाम से तैयारी! ये होगी रूपरेखा…..

हिमाचल के स्कूलों में विश्व पृथ्वी दिवस 2025 पर कार्यशाला का आयोजन….

हिमाचल के स्कूलों में विश्व पृथ्वी दिवस 2025 पर कार्यशाला का आयोजन….