Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: सीआरपी जानेंगे प्राकृतिक खेती की बारीकियां! कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

TROWS

Paonta Sahib: हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) धौलाकुआं में सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में सिरमौर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 42 कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) भाग ले रहे हैं जिसमें 28 पुरुष व 14 महिलाएं हैं।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: सीआरपी जानेंगे प्राकृतिक खेती की बारीकियां! कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सिरमौर, आत्मा परियोजना के परियोजना निदेशक डा. साहब सिंह ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पंकज मित्तल ने की। उन्होंने बताया कि रासायनिक कृषि पद्धतियों के अनियंत्रित उपयोग से न केवल कृषि भूमि और पर्यावरण प्रभावित हुआ है, बल्कि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ा है।

Indian Public School

उन्होंने कैंसर ट्रेन का उदाहरण देते हुए लोगों को रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। डा. साहब सिंह ने इस कार्यक्रम को भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक खेती के सशक्तिकरण के साथ-साथ स्थानीय किसानों को वैज्ञानिक परामर्श देने के लिए ग्राम स्तर पर प्रशिक्षित कृषि सलाहकार तैयार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

Doon valley school

डॉ. पंकज मित्तल ने प्राकृतिक खेती को तत्व ज्ञान से जोड़ते हुए इसे मानव समाज एवं पर्यावरण के लिए हितकारी बताया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक संगीता अत्री ने भी अपने विचार प्रतिभागियों के समक्ष रखे। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. शिवाली धीमान, डॉ. हर्षिता सूद और ने प्रशिक्षण के तकनीकी सत्रों का संचालन किया और प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी नवीनतम जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न प्रकाशनों से सुसज्जित टेक्नोलॉजी किट भी दी गई जो उनकी जानकारी को और अधिक समृद्ध करने एवं इस अभियान के सुचारू क्रियान्वयन में उनकी मदद करेगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

FD Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर यह बैंक दे रहा 9% से ज्यादा ब्याज! बना निवेशकों की पहली पसन्द

FD Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर यह बैंक दे रहा 9% से ज्यादा ब्याज! बना निवेशकों की पहली पसन्द

Paonta Sahib: तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम! बैठक में बनी रूपरेखा

Paonta Sahib: तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम! बैठक में बनी रूपरेखा