Fair deal
Dr Naveen
in

Paonta Sahib: हर्षवर्धन चौहान ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का किया शुभारंभ

Paonta Sahib: हर्षवर्धन चौहान ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का किया शुभारंभ

Paonta Sahib: हर्षवर्धन चौहान ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का किया शुभारंभ
Shubham Electronics
Diwali 01

Paonta Sahib: हर्षवर्धन चौहान ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का किया शुभारंभ

Paonta Sahib: उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर तीसरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।

Shri Ram

Paonta Sahib: हर्षवर्धन चौहान ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का किया शुभारंभ

इस से पूर्व उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है।

कल-कल बहती यमुना नदी के किनारे बसा यह सुंदर शहर गुरु गोविंद सिंह के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटे इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं में एक अदभुत विविधता और विभिन्न संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि सदियों से धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र रहे पांवटा साहिब में यमुना शरद् महोत्सव मनाने की परंपरा से यहां की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बल मिला है।

ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने का मौका मिलता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Diwali 02

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत सरकार है और निरन्तर आत्मनिर्भर प्रदेश की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली गारंटी के रूप में 1 लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांवटा साहिब में ट्रॉमा सेंटर के लिए 25 करोड़ स्वीकृत किए है ताकि क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें।

Diwali 03
Diwali 03

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों ताकि प्रदेश के विकास के साथ साथ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सके।उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने वॉइस ऑफ सिरमौर 2024 के विजेता समीर को ट्रॉफी भेंट की।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: केंद्रीय विद्यालय नादौन में पीजीटी के लिए होंगे इंटरव्यू! 27,500 मिलेगी सैलरी

HP News: केंद्रीय विद्यालय नादौन में पीजीटी के लिए होंगे इंटरव्यू! 27,500 मिलेगी सैलरी

Paonta sahib : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर कल निकली जाएगी भव्य शोभायात्रा, 18 अक्टूबर को होगा भंडारे का आयोजन

Paonta sahib : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर कल निकली जाएगी भव्य शोभायात्रा, 18 अक्टूबर को होगा भंडारे का आयोजन