in

Paonta Sahib: हाटी युवा प्रतिभा सम्मान समारोह में 28 प्रतिभाओं को सम्मान, युवाओं की उपलब्धियों का हुआ गौरवपूर्ण जश्न

TROWS

पांवटा साहिब में हाटी युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गिरिपार और आंजभोज क्षेत्र के शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मुकुंद रिजॉर्ट, बांगरण रोड में हाटी समिति ब्लॉक पांवटा और केंद्रीय हाटी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उनके साथ ओम प्रकाश चौहान और कुंदन सिंह शास्त्री भी मंच पर उपस्थित रहे।

Doon valley school

इस दौरान युवा गायक गौरव ठाकुर के नशामुक्ति जागरूकता गीत का ऑडियो-वीडियो विमोचन भी किया गया।

ये प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

JPERC 2025

समारोह में साहिल चौहान (घासन), अभय चौहान, विवेक चौहान (लोजा मानल), स्वराज ठाकुर (कमरऊ), अविनाश चौहान (सुनोग) को सेना में चयन के लिए सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में अश्वनी तोमर (बलदवा), कशीती चौहान (पोका-सतौन), नीरज तोमर (हेवना- कमरऊ), श्रद्धा चौहान (मिल्ला), सुनिधि चौहान (बनोर आंजभोज) को यूजीसी नेट/जेआरएफ के लिए सम्मान मिला।

साक्षी पुंडीर (आगरो) का चयन एडीओ पद पर हुआ। ईशा पुंडीर, मंजीत चौहान (माशू), अंजना देवी (निगाली), सिमरन शर्मा (नघेता), अमीशा शर्मा (नघेता) को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा निकिता तोमर (कलाथा), मनीषा (ऊंचा टिक्कर संगड़ाह), रवीन्द्र सिंह तोमर (चढ़ेऊ- शिलाई), योगांशी (हेवणा- कमरऊ), रंजना (खड़कां- शिलाई) को भी सम्मान मिला।

अजय सिंह (कोड़गा), गुंजन ठाकुर (नोहराधार), नंदिता शर्मा (द्राबिल), विवेक तोमर, किरण (सुनोग), पलक राणा (धिराइना) को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में युवा गायक गौरव ठाकुर (कांटी मशवा) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जो प्रतिभाएं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं, उनके अभिभावकों ने सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर गुमान वर्मा, दिनेश चौहान, रामलाल तोमर, दाताराम शर्मा, रीना चौहान, बबीता परमार, जगत सिंह, केहर सिंह, श्याम सिंह, तोता राम और आशा तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह ने क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा दी और उनकी मेहनत को मंच पर पहचान दिलाई।

Written by Newsghat Desk

Himachal Crime: चम्बा के पति-पत्नी पंजाब में गिरफ्तार, बोलेरो के डैशबोर्ड में छिपा रखा था चिट्टा

Himachal Crime: चम्बा के पति-पत्नी पंजाब में गिरफ्तार, बोलेरो के डैशबोर्ड में छिपा रखा था चिट्टा

पांवटा साहिब: हिमाचल बजट 2026-27 पर भाजपा युवा मोर्चा का हमला “वादाखिलाफी और आर्थिक कुप्रबंधन का दस्तावेज”

पांवटा साहिब: हिमाचल बजट 2026-27 पर भाजपा युवा मोर्चा का हमला “वादाखिलाफी और आर्थिक कुप्रबंधन का दस्तावेज”