in

Paonta Sahib: 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

Paonta Sahib: एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा।

Paonta Sahib: 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

एसडीएम गुंजीत चीमा ने यह जानकारी आज बुधवार को उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Radhika Beauty 01

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें भी शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा। गुंजीत चीमा ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके।

उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ यमुना शरद महोत्सव के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

SBI Recruitment: एसबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती! सैलरी 45 लाख रुपए सालाना

SBI Recruitment: एसबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती! सैलरी 45 लाख रुपए सालाना

HP News: एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेगा हिमाचल का किक बाॅक्सिंग अखिल! डीसी ने दी आर्थिक सहायता

HP News: एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेगा हिमाचल का किक बाॅक्सिंग अखिल! डीसी ने दी आर्थिक सहायता