Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में 6 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

TROWS

Paonta Sahib: उपमंडल पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हृदय घात की आशंका जताई जा रही है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में 6 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार महिला पहले से दो बेटों की मां थी और छह माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि उसे एक दिन पहले से सीने में दर्द की शिकायत थी। दर्द को सामान्य समझकर घर पर ही इलाज किया जाता रहा।

Indian Public School

समय बीतने के साथ उसकी हालत बिगड़ती चली गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर निकले। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Doon valley school

अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला को मृत अवस्था में लाया गया था। वरिष्ठ डॉक्टर सुधि गुप्ता ने बताया कि महिला छह माह की गर्भवती थी। दुर्भाग्यवश मां और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों की मृत्यु हो चुकी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मृत्यु हृदय घात से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की औपचारिक कार्रवाई में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

यह घटना गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अहम सीख भी दे रही है। किसी भी असामान्य दर्द या परेशानी की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

जन्मदिन पर अनोखी पहल: पांवटा साहिब में नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया मजबूत संदेश…

जन्मदिन पर अनोखी पहल: पांवटा साहिब में नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया मजबूत संदेश…

Jobs In Himachal: हिमाचल में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला! 103 पद भरें जाएंगे, 12वीं से ग्रेजुएट्स तक को मौका

Jobs In Himachal: हिमाचल में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला! 103 पद भरें जाएंगे, 12वीं से ग्रेजुएट्स तक को मौका