Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में RAMP अवेयरनेस प्रोग्राम! MSME को SMART मैन्युफैक्चरिंग की दी जानकारी

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के Y प्वाइंट स्थित VIP रिजॉर्ट में RAMP पहल के तहत एक अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य MSME इकाइयों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में RAMP अवेयरनेस प्रोग्राम! MSME को SMART मैन्युफैक्चरिंग की दी जानकारी

यह कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र, सिरमौर (नाहन) की ओर से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता इंडस्ट्री प्रमोशन ऑफिसर बालमुकुंद ने की। उन्होंने MSME को भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

Indian Public School

कार्यक्रम में 26 MSME इकाइयों से जुड़े 43 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इलेक्ट्रिकल्स, मेटल, फैब्रिकेशन, पैकेजिंग, प्रिंटिंग, स्टील, लेदर, कंस्ट्रक्शन मटीरियल, बेवरेज, कॉस्मेटिक्स और फार्मा सेक्टर के उद्यमी शामिल रहे।

Doon valley school

CEL के विशेषज्ञ इलैयाराजा सावरी मारियादास ने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि AI, IoT, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, ERP और CRM जैसे डिजिटल टूल्स उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं।

उन्होंने कहा कि इन तकनीकों से गुणवत्ता बेहतर होती है और लागत में कमी आती है। इससे MSME वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकते हैं। ट्रेनर रवि वर्मा ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर विस्तृत जानकारी दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और सरकारी खरीद में अवसरों के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान ओपन मार्केट एक्सेस के लिए MSME रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी भी साझा की गई। RAMP पहल भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा समर्थित है।

सेशन में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और निर्यात संभावनाओं पर चर्चा हुई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का समापन क्लस्टर स्तर पर इंडस्ट्री 4.0 समाधान लागू करने पर इंटरैक्टिव चर्चा के साथ हुआ।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Board: हिमाचल में कल से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम! 2,384 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से होगी निगरानी

HP Board: हिमाचल में कल से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम! 2,384 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से होगी निगरानी

RBI Recruitment: आरबीआई में असिस्टेंट के सैकड़ो पदों पर निकली भर्ती! यहां जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल

RBI Recruitment: आरबीआई में असिस्टेंट के सैकड़ो पदों पर निकली भर्ती! यहां जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल