in

Paonta Sahib News: पांवटा साहिब में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

TROWS

Paonta Sahib News: उपमंडल पांवटा साहिब में नाबालिक लड़की से 22 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक प्रवासी महिला ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई की है।

शिकायत कर्ता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है, इस बात का पता उसको तब चला जब रात को एक बजे वह अचानक उठी, और उसने देखा उसकी 16 साल की बेटी अपने कमरे में नही है।

Doon valley school

जिसके बाद उसने अपने बेटों के साथ लड़की को हर जगह ढूंढा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला जैसे ही वे लोग थोड़ी दूर पहुंचे तो पाया कि एक कमरे की लाइट जली हुई है।

वहां जाकर देखा तो उन्होंने पाया कि नाबालिग कमरे में मौजूद है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया।

JPERC 2025

जिसके बाद पुलिस ने कमरे से 22 साल के युवक को लड़की के साथ जबरदस्ती करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा लड़की और आरोपी का मेडिकल भी करवाया गया।

वहीं, डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व 376 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के 164 के बयान करवाए गए है।

इस दौरान उन्होंने बताया की आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया था, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

बेहतर समाचार अनुभवों के लिए Telegram पर News Ghat से जुड़ने के लिए इस लिंक https://t.me/newsghat पर क्लिक करें।

Written by newsghat

Aadhaar Update Alert: आधार कार्ड को लेकर आया नया अपडेट, आपके लिए कितनी जरूरी है ये सूचना, एक क्लिक पर पढ़ें

Aadhaar Update Alert: आधार कार्ड को लेकर आया नया अपडेट, आपके लिए कितनी जरूरी है ये सूचना, एक क्लिक पर पढ़ें

Crypto Currency News: सबसे पॉपुलर क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन 9 महीने के टॉप पर, देखें किस क्रिप्टो ने दिखाया कितना कमाल

Crypto Currency News: सबसे पॉपुलर क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन 9 महीने के टॉप पर, देखें किस क्रिप्टो ने दिखाया कितना कमाल