Paonta Cong
in

Paonta Sahib News: रामपुरघाट में अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त, 33000 जुर्माना

Paonta Sahib News: रामपुरघाट में अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त, 33000 जुर्माना

Paonta Sahib News: रामपुरघाट में अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त, 33000 जुर्माना

JPERC
JPERC

Paonta Sahib News: उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने रामपुर घाट यमुना नदी पर अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर शर्माना वसूला है।

Admission notice

जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पांवटा के रामपुरघाट में यमुना नदी पर अवैध रूप से खनन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं जबकि 33 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के रामपुर घाट के पास यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है।

जिसके बाद सूचना मिलते ही वन विभाग पांवटा साहिब की टीम पांवटा के आरो इंद्र सिंह, फोरेस्ट गार्ड अनवर सिंह, संदीप, दर्शन, सीमा, अनीता, वीरेंद्र द्वारा छापेमारी की गई।

वहीं, छापामारी के दौरान यमुना नदी में दो ट्रैक्टर अवैध खनन के गतिविधियों में लगे हुए पाए गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर चालक से 33 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। मामले में पुष्टि डीएफओ ऐश्वर्य राज द्वारा की है।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब की बैठक में 9 सूत्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय

Sirmour News: दर्दनाक सड़क हादसे में फार्मासिस्ट मौत, कार अनियंत्रित होने के कारण पेश आया हादसा