Asha Hospital
in

Paonta Sahib : (RSS)संघ के 100 वर्ष पूर्ण, पांवटा में विजयादशमी उत्सव सम्पन्न

पांवटा साहिब: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विद्या मंदिर पांवटा साहिब में विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सैकड़ों स्वयंसेवक और नगरवासी शामिल हुए।

Shri Ram

मुख्य अतिथि उप विश्वजीत बंसल और मुख्य वक्ता उत्तर क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख माननीय बनवीर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच पर नगर संघचालक अरुण कुमार और नगर कार्यवाह हैमंत भारद्वाज भी मौजूद रहे।

Indian Public School

मुख्य वक्ता बनवीर जी ने कहा कि संघ ने 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापना के बाद कई चुनौतियों और प्रतिबंधों का सामना किया, लेकिन सेवा और संस्कारों की शक्ति के बल पर आज यह समाज निर्माण की धुरी बन चुका है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि गांधीजी की हत्या का झूठा आरोप संघ पर लगाया गया था, लेकिन सत्य की जीत हुई। संघ का मूल कार्य शाखा है, जहां से संस्कारित और चरित्रवान नागरिक तैयार होते हैं।

बनवीर जी ने कहा कि सरकारें नहीं, बल्कि संस्कार ही राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार संस्था की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता में संघ अहम भूमिका निभा रहा है।

JPERC 2025

उन्होंने चेताया कि पश्चिमी सभ्यता की कुरीतियाँ समाज में जगह बना रही हैं, जिससे बुजुर्गों की उपेक्षा बढ़ी है। संघ अपने शताब्दी वर्ष में “पंच परिवर्तन”—कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी—को लेकर कार्यरत है।

समारोह के बाद विद्यालय से शिव मंदिर धर्मशाला तक अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लेकर संगठन शक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Written by Newsghat Desk

Vegetable Price: हिमाचल में हरे मटर के दामों में भारी उछाल! 200 रुपए के पार हुए दाम, अभी और बढ़ेंगे भाव

Vegetable Price: हिमाचल में हरे मटर के दामों में भारी उछाल! 200 रुपए के पार हुए दाम, अभी और बढ़ेंगे भाव

पांवटा साहिब : यमुना तट पर हुई माँ यमुना की महाआरती, 14 नवंबर को निकलेगी जगन्नाथ यात्रा

पांवटा साहिब : यमुना तट पर हुई माँ यमुना की महाआरती, 14 नवंबर को निकलेगी जगन्नाथ यात्रा