Asha Hospital
in

Himachal News : पशु मित्रों की शारीरिक परीक्षा को लेकर ट्रोल हुई सरकार! अब आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

Himachal News : पशुपालन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां स्पष्ट किया कि पशु मित्रों के चयन के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया तथा कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पशु मित्र नीति, 2025 के अनुसार की जा रही है, जिसे 14 अगस्त 2025 को अधिसूचित किया गया था।

Shri Ram

Himachal News : पशु मित्रों की शारीरिक परीक्षा को लेकर ट्रोल हुई सरकार! अब आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह शारीरिक परीक्षा केवल एक सामान्य कार्यात्मक फिटनेस जांच है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी पशु चिकित्सा संस्थानों और पशुपालन फार्मों में अपने आवश्यक दायित्व सुरक्षित रूप से निभा सकें। इन कार्यों में पशुओं को संभालना, बीमार भेड़ या बकरी (लगभग 25 किलोग्राम) को उठाना तथा चारे की बोरियां ले जाना शामिल है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि यह कोई सहनशक्ति की प्रतियोगिता नहीं है और न ही इसका उद्देश्य किसी भी अभ्यर्थी, विशेषकर महिलाओं, का अपमान या भेदभाव करना है। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू की गई है और इसका एकमात्र उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रवक्ता ने बताया कि 5,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय चार घंटे प्रतिदिन के अंशकालिक बहुउद्देशीय-कार्यों के लिए निर्धारित है।

Doon valley school

हालांकि कार्य अंशकालिक है, लेकिन पशुपालन से जुड़े कार्यों में शारीरिक श्रम शामिल होता है, इसलिए न्यूनतम शारीरिक क्षमता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शारीरिक परीक्षा उप-मंडलाधिकारी (सिविल) की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा कराई जा रही है तथा इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। अभ्यर्थी निर्धारित वजन को अपने अनुसार किसी भी सुविधाजनक तरीके से उठा सकते हैं, सिर पर उठाना अनिवार्य नहीं है।

यदि निर्धारित प्रक्रिया से कोई परिवर्तन पाया जाता है तो उसकी जांच की जाएगी। अब तक 315 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हो चुके हैं और किसी भी प्रकार की चोट की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय, सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता से आग्रह है कि वे भ्रामक या चयनित प्रस्तुतियों के बजाय अधिसूचित नीति पर भरोसा करें।

JPERC 2025

क्या था मामला
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बीते दिनों पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के दौरान एक महिला सिर पर भरी बोरी उठाकर दौड़ लगाती हुई संतुलन बिगड़ने से गिर गई थी। इसके बाद से ही सरकार को लगातार ट्रोल किया जा रहा था। ऐसे में ट्रोलिंग के बाद अब सरकार का यह बड़ा बयान सामने आया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात : स्कूल में घुसकर मिड डे मील वर्कर पर दराती से ताबड़तोड़ वार! गई जान, बच्चे सहमे

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात : स्कूल में घुसकर मिड डे मील वर्कर पर दराती से ताबड़तोड़ वार! गई जान, बच्चे सहमे