in

Himachal News Alert: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम! कुछ दिन बाद थी पहली सालगिरह

TROWS

Himachal News Alert: औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत झाड़माजरी में एक युवक द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मुलायम सिंह (24) पुत्र विजेंद्र सिंह बदायूं (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था जोकि अपनी पत्नी के साथ झाड़माजरी में किराए के मकान में रहता था।

Himachal News Alert: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम! कुछ दिन बाद थी पहली सालगिरह

दोनों पति-पत्नी का जीवन हंसी-खुशी कट रहा था, मगर इसी बीच छोटी सी कहासुनी ने हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। बताया जा रहा है कि रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

खुद को कमरे के अंदर किया बंद
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुलायम सिंह गुस्से में आ गया और उसने अपने आप को कमरे के अंदर बंद कर लिया। इस दौरान पूरी रात पत्नी कमरे के बाहर ही रही। लेकिन सुबह के वक्त जब मुलायम सिंह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी को शक हुआ।

Doon valley school

फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
इस पर उसने जब खिड़की से कमरे के भीतर देखा तो उसके होश उड़ गए और उसने चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि मुलायम सिंह द्वारा फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली गई है।

पहली सालगिरह मनाने से पहले दी जान 
इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

JPERC 2025

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को 1 साल पूरा होने वाला था और 16 अप्रैल को दोनों की पहली सालगिरह थी। इसी बीच युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल में शराब की हर बोतल पर होगा QR कोड! अब नहीं वसूले जाएंगे प्रिंटेड रेट से अधिक पैसे

Himachal Latest News: हिमाचल में शराब की हर बोतल पर होगा QR कोड! अब नहीं वसूले जाएंगे प्रिंटेड रेट से अधिक पैसे

Paonta Sahib : अलीगढ़ में पांवटा साहिब के पल्स डांस स्टूडियो की एंजल ने जीता दूसरा स्थान, गौरव का पल

Paonta Sahib : अलीगढ़ में पांवटा साहिब के पल्स डांस स्टूडियो की एंजल ने जीता दूसरा स्थान, गौरव का पल