Gold-Silver Price: फिर गिरे सोने-चांदी के दाम! 1.58 लाख पर आया गोल्ड, चांदी 8 हज़ार से ज़्यादा सस्ती

Gold-Silver Price: अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। आज शुक्रवार को चांदी-सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली।

Gold-Silver Price: फिर गिरे सोने-चांदी के दाम! 1.58 लाख पर आया गोल्ड, चांदी 8 हज़ार से ज़्यादा सस्ती
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,748 रुपए गिर गया है। इसी के साथ अब सोना 1.58 लाख रुपए पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 1,60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

आज चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी 8,350 रुपए गिरी है और अब यह 2.60 लाख रुपए पर आ गई गई है। जबकि इससे पहले सिल्वर की कीमत 2.68 लाख रुपए प्रति किलो थी।


सोने-चांदी का ऑलटाइम हाई
बता दें कि इस साल सोने और चांदी की कीमतों ने सर्वकालिक उच्च स्तर (All-Time High) को छुआ है। इस साल 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए जबकि चांदी के दाम 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे। इसके बाद से इनकी कीमत में काफी गिरावट आ चुकी है।
इस साल कितने बढ़े दाम
इस साल सोने-चांदी की कीमत में काफी तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में जो सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, अब बढ़कर 1.58 लाख रुपए पर जा पहुंचा है। जबकि 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी, जो अब 2.60 लाख रुपए तक पहुँच गई है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



