Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: पिकअप में सो रहे युवक से पहले मांगे पैसे! फिर कर दिया चाकू से जानलेवा हमला

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक पर तेज धार हथियार से हमला किया गया है। इस वारदात में युवक बुरी तरह से जख्मी हुआ जिसे स्थानीय अस्पताल से IGMC शिमला रेफर करना पड़ा।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: पिकअप में सो रहे युवक से पहले मांगे पैसे! फिर कर दिया चाकू से जानलेवा हमला

मामला सोमवार सुबह करीब तीन बजे जिला के ठियोग की पराला मंडी का है। चौपाल निवासी 38 वर्षीय सागर बीती शाम को सेब लेकर पराला मंडी पहुंचा था।

Indian Public School

मंडी में रात को सेब की अनलोडिंग न होने के चलते वह सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर गाडी के अंदर ही सो गया। इसी दौरान अचानक ही दो अज्ञात आरोपी वहां पर आए और गाड़ी का शीशा खटखटाने लगे।

Doon valley school

इस दौरान सागर ने जैसे ही पिकअप का शीशा नीचे किया तो दोनों आरोपी उससे पैसे मांगने लगे। जब युवक ने उन्हें पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

आरोपियों ने सागर पर चाकू से कई वार किये जिस कारण वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। वहीं सागर ने जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके बाद सागर को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया यहां से उसे सोमवार सुबह प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला के लिए रेफर कर दिया गया।

उधर, SHO ठियोग श्याम तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में आफत की बारिश: 3 मंजिला मकान ढहा! स्कूल-घरों को भारी नुकसान, आज रेड अलर्ट जारी

हिमाचल में आफत की बारिश: 3 मंजिला मकान ढहा! स्कूल-घरों को भारी नुकसान, आज रेड अलर्ट जारी

IBPS Recruitment: आईबीपीएस में नौकरी का शानदार मौका! 10277 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

IBPS Recruitment: आईबीपीएस में नौकरी का शानदार मौका! 10277 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई