Dhurandhar 2 Real Life Story: PM मोदी, राम मंदिर और अतीक अहमद का धुरंधर 2 से क्या है कनेक्शन! जानिए पूरी कहानी

Dhurandhar 2 Real Life Story: बॉलीवुड की बहु चर्चित फिल्म धुरंधर 2 : द रिवेंज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पहले दिन पर ही छप्पर फाड़ कलेक्शन कर ली है। बता दें यह फिल्म केवल फिक्शन या स्पाई थ्रिलर नहीं है बल्कि यह फिल्म कई संकेतों और संदर्भों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। भारत की हालिया राजनीति भारत की वास्तविक घटनाओं से जुड़े बिंदुओं को समेट कर इस फिल्म की कहानी को बुना गया है।

Dhurandhar 2 Real Life Story: PM मोदी, राम मंदिर और अतीक अहमद का धुरंधर 2 से क्या है कनेक्शन! जानिए पूरी कहानी
फिल्म देखने के बाद दर्शकों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि अगर यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है तो इसमें असली घटनाओं की झलक क्या कर रही है? फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी, अयोध्या राम मंदिर विवाद, अंडरवर्ल्ड से जुड़े मामलों को लेकर जो दृश्य दिखाए गए हैं उसने आज देश में चर्चा को तेज कर दिया है।

धुरंधर 2 की रियल लाइफ स्टोरी
धुरंधर 2 की कहानी असल में एक मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें सुरक्षा एजेंसियों को कई माफियाओं और अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। लेकिन यह फिल्म किसी भी साधारण कहानी को लेकर नहीं बनाई गई है। असल में इस फिल्म को अनेकों घटनाओं को लेकर तैयार किया गया है।


यह घटनाएं वास्तविक घटनाओं से ही प्रेरणा लेकर बनाई गई है। हालांकि फिल्म में दिखाए गए किरदार और घटनाएं सीधे तौर पर नाम नहीं लेते, लेकिन संकेत के जरिए दर्शकों को वास्तविक घटनाओं की याद आ ही जाती है।
प्रधानमंत्री मोदी और राजनीतिक घटनाओं का विवरण
धुरंधर 2 में एक ऐसा मजबूत नेता दिखाया गया है जिसे देखकर लोग सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात कर रहे हैं। देश में 2014 के बाद आए राजनीतिक बदलाव की झलक भी इस फिल्म में साफ दिखाई गई है।


हालांकि फिल्म में इस नेता का नाम नहीं लिया गया है लेकिन नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े-बड़े फैसलों की ओर इशारा किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तो छोटा कैमियो ही डाल दिया गया है जिससे यह अफवाह तेज हो गई है कि यह फिक्शन नहीं बल्कि रियल पॉलिटिक्स पर आधारित फिल्म है।
राम मंदिर के विवाद का संदर्भ
इस फ़िल्म में राम मंदिर जैसे किसी धार्मिक स्थल से जुड़ा विवाद भी दिखाया गया है और इसे लोग अयोध्या राम मंदिर के फैसले से जोड़कर देख रहे हैं। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वर्षों पुराने विवाद का अंत एक ऐतिहासिक फैसले से होता है। दर्शकों ने सीधा इस फैसले को राम मंदिर विवाद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जोड़ दिया।
UP के बाहुबली अतीक अहमद का कनेक्शन
धुरंधर 2 में एक बहुत बड़ा गैंगस्टर और माफिया नेटवर्क दिखाया गया है। इसका किरदार कुछ कुछ कुख्यात माफिया डॉन अतीक अहमद जैसा लगता है। असल जिंदगी में अतीक अहमद का नाम हत्या, अपहरण, रंगदारी जैसे विभिन्न मामलों से जुड़ा रहा और 2023 में उसकी हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। धुरंधर 2 में भी ऐसे ही अपराधी नेटवर्क और उसकी हत्या का विवरण दिखाया गया है।
क्या धुरंधर 2 पूरी तरह से सच्ची कहानी है?
अब सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि धुरंधर 2 असल में असली घटनाओं पर आधारित है या यह केवल फिक्शनल फिल्म है तो इसका जवाब जटिल है। मेकर्स ने इसे फिक्शनल स्टोरी जरूर बताया है पर घटनाओं के संदर्भ इस तरह से दिखाए गए हैं कि वह वास्तविक घटनाओं से प्रेरित लगती है।
भारत की जनता भारत में हुई किसी भी घटना को अब तक भूली नहीं है। इसीलिए जैसे ही धुरंधर 2 में कोई घटना घटती हुई नजर आती है, दर्शक इसे असली घटना से जोड़ लेते हैं। मतलब फिल्म पूरी तरह से सच्ची बिल्कुल नहीं है लेकिन फिल्म में रियलिटी की झलक भी जरूर दिखती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर धुरंधर : द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन तक सीमित नहीं है। बल्कि इसमें दिखाया गया हर एक सीन, हर एक किरदार वास्तविक घटना से मेल खाता है, परंतु वह फिर भी फिक्शनल कहलाता है। यही वजह है कि धुरंधर 2 वर्तमान में भारत में चर्चा और विवाद दोनों का केंद्र बन गई है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



