in

PM Modi: पीएम ने हिमाचल को 1500 करोड़ देने का किया ऐलान! नितिका को गोद में उठाया, प्रभावित लोगों से मिले

PM Modi HP Visit: पीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण! नितिका को गोद में उठाया, प्रभावित लोगों से मिले

TROWS

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान हुई तबाही का जायजा लेने के लिए हिमाचल दौरे पर है। आज दोपहर वह कांगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उन्होंने आपदा से हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।

PM Modi: पीएम ने हिमाचल को 1500 करोड़ देने का किया ऐलान! नितिका को गोद में उठाया, प्रभावित लोगों से मिले

इस दौरान उन्हें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से नुकसान की जानकारी दी। दौरे के दौरान मोदी ने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान भी किया, जिससे आपदा से हुए नुकसान से उभरने में सहायता मिलेगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने आपदा में जान गवाने वाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

Doon valley school

नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया
उन्होंने हेलिकॉप्टर के माध्यम से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के 18 प्रभावित लोगों से मिले। इस दौरान आपदा से प्रभावित लोगों ने अपनी आपबीती सुनी।

एक साल की नितिका से मिले पीएम
पीएम मोदी से मिलने के लिए 1 साल की निकिता भी अपने रिश्तेदारों के साथ एयरपोर्ट पहुंची, जिसने मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में माता-पिता को खोया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नितिका को गोद में लिया और उसे टॉफी दी।

JPERC 2025

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान राहत और बाहली कार्यों में जुटे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ बातचीत की ताकि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का आकलन किया जा सके।

पीएम ने चखा हिमाचल के खास व्यंजनों का स्वाद
हिमाचल दौरे के दौरान मोदी ने हिमाचल के खास व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्हें हिमाचली थाली परोसी गई जिसमें चना पनीर मद्रा, अरबी का पलड़ा, गुच्छी, लिंगड़ी, यलो दाल, सेपू वड़ी, सॉते वेज, पटरोडु और बथुआ की खीर शामिल रही। इसके बाद वह पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं जहाँ वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Two Wheeler Loan: क्या आप भी खरीदने जा रहे टू व्हीलर! यह बैंक देगा ऑन रोड प्राइस का 95% तक लोन

Two Wheeler Loan: क्या आप भी खरीदने जा रहे टू व्हीलर! यह बैंक देगा ऑन रोड प्राइस का 95% तक लोन

HP News: गरीब बेटियों के लिए वरदान बनी यह योजना! 14 परिवारों को मिला सहारा

HP News: गरीब बेटियों के लिए वरदान बनी यह योजना! 14 परिवारों को मिला सहारा