Asha Hospital
in

HP News: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने अजय कुमार और कमला! हुई अच्छी आमदनी

HP News: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने अजय कुमार और कमला! हुई अच्छी आमदनी

HP News: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने अजय कुमार और कमला! हुई अच्छी आमदनी

HP News: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने अजय कुमार और कमला! हुई अच्छी आमदनी

HP News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्रदेश सरकार की नीति अब रंग लाने लगी है। ‘सुख की सरकार’ के प्रोत्साहन से जोगिंदर नगर उपमंडल के अंतर्गत विकास खण्ड चौंतड़ा के गांव टिक्करी मुशैहरा निवासी अजय कुमार और ग्राम पंचायत सगनेहड़ की कमला देवी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

Shri Ram

HP News: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने अजय कुमार और कमला! हुई अच्छी आमदनी

कड़ी मेहनत और सरकार के सहयोग से उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और प्राकृतिक खेती के माध्यम से ग्रामीण आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरे हैं। अजय कुमार वर्ष 2003 से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। वे बताते हैं कि शुरुआती दौर में प्राकृतिक रूप से उगाई गई फसल बेचने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि उस समय न तो बाजार की उचित व्यवस्था थी और न ही फसलों के दाम तय थे।

Indian Public School

वर्तमान राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किए जाने से अब किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलने लगा है। हाल ही में उन्होंने दो क्विंटल मक्की सरकार को एमएसपी पर बेचकर छह हजार रुपये से अधिक की आमदनी प्राप्त की। कृषक हितैषी नीतियों के लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। ग्राम पंचायत सगनेहड़ की कमला देवी वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती से जुड़ी हैं।

Doon valley school

बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के खेती करने से उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी मिले हैं। कमला देवी के साथ लगभग 20 महिलाओं का एक समूह कार्य कर रहा है, जो सामूहिक रूप से प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ा रहा है। इस समूह ने दो क्विंटल मक्की और छह क्विंटल गेहूं सरकार को एमएसपी पर बेचा। इसके साथ ही प्रति क्विंटल दो रुपये के हिसाब से परिवहन किराया भी दिया गया, जिससे कमला समूह को सरकार द्वारा कुल 37 हजार 200 रुपये का भुगतान किया गया।

अजय कुमार और कमला समूह केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे प्राकृतिक रूप से सब्जियां, रागी तथा अन्य फसलें भी उगा रहे हैं, जिनसे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। अधिकारियों के अनुसार कमला समूह को आत्मा परियोजना के तहत गांव में ही दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया था।

JPERC 2025

प्रशिक्षण के बाद समूह द्वारा प्राकृतिक रूप से तैयार की गई रागी को व्यापारी अच्छे दामों पर खरीद कर ले जा रहे हैं। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मक्की का एमएसपी 40 रुपये प्रति किलो, गेहूं का 60 रुपये प्रति किलो तथा प्राकृतिक हल्दी का मूल्य 90 रुपये प्रति किलो तय किया गया है।

इससे क्षेत्र के किसानों का रुझान तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। कमला देवी का कहना है कि प्राकृतिक खेती से न केवल आमदनी का बेहतर साधन मिलता है, बल्कि परिवार के लिए शुद्ध और सुरक्षित भोजन भी उपलब्ध होता है। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

अजय कुमार और कमला समूह की यह सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सरकार की सही नीतियां, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और किसानों की मेहनत मिलकर प्राकृतिक खेती को ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बना सकती हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Crime News: गाड़ी से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाए दो युवक

Himachal Crime News: गाड़ी से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाए दो युवक