Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: प्रशासन की मानवीय पहल! बस स्टैंड पर कई दिनों से असहाय पड़े व्यक्ति को मिली चिकित्सा सहायता और सुरक्षित आश्रय

TROWS

Himachal News: बिलासपुर प्रशासन ने उपायुक्त राहुल कुमार के नेतृत्व में मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक असहाय व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आश्रय मुहैया करवाया। यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से बिलासपुर बस स्टैंड के पास बीमार अवस्था में फुटपाथ पर पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप चंदेल सहित कई जागरूक नागरिकों द्वारा प्रशासन तक पहुंचाई गई थी।

Holi 2026 -2

Himachal News: प्रशासन की मानवीय पहल! बस स्टैंड पर कई दिनों से असहाय पड़े व्यक्ति को मिली चिकित्सा सहायता और सुरक्षित आश्रय

सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त राहुल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकीय जांच हेतु ले जाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे देखभाल और सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाने के लिए “अपना घर वृद्धाश्रम, देवली” में स्थानांतरित किया गया।

Indian Public School

प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति का नाम शमी है और वह मूल रूप से तमिलनाडु का निवासी है। वह कई वर्षों तक सड़क किनारे छोटे व्यवसाय (रोड वेंडर) के रूप में कार्य करता रहा, लेकिन बीमारी और असहाय परिस्थितियों के चलते हाल ही में वह स्वयं की देखभाल करने में असमर्थ हो गया था।

Doon valley school

उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश दिए हैं कि व्यक्ति के दस्तावेजों का सत्यापन, स्वास्थ्य मूल्यांकन और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की जाए, ताकि उसे औपचारिक रूप से देखभाल सुविधा में स्थान दिया जा सके। आवश्यकता पड़ने पर उसे मंडी स्थित विशेष सुविधा केंद्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण और समय पर उठाया गया कदम ही प्रशासनिक प्रतिबद्धताओं को सार्थक बनाता है। संवेदनशील बिलासपुर प्रशासन की मानवीय पहल

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के प्रशिक्षु से रैगिंग! सीनियर ने करवाए निजी काम, जाँच शुरू

Himachal Latest News: मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के प्रशिक्षु से रैगिंग! सीनियर ने करवाए निजी काम, जाँच शुरू

AI: गूगल और ओपनएआई ने फ्री एआई यूजर्स की बढ़ाई मुश्किलें! कंपनियों ने तय कर दी लिमिट

AI: गूगल और ओपनएआई ने फ्री एआई यूजर्स की बढ़ाई मुश्किलें! कंपनियों ने तय कर दी लिमिट