Asha Hospital
in

Rehan Vadra Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की लव स्टोरी हुई मुकम्मल! अवीवा बैग से रचाई सगाई

Rehan Vadra Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की लव स्टोरी हुई मुकम्मल! अवीवा बैग से रचाई सगाई

Rehan Vadra Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की लव स्टोरी हुई मुकम्मल! अवीवा बैग से रचाई सगाई

Rehan Vadra Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की लव स्टोरी हुई मुकम्मल! अवीवा बैग से रचाई सगाई

Rehan Vadra Aviva Baig Engagement: देश की राजनीति में गांधी परिवार आए दिन चर्चा में रहता है। इन दिनों गांधी परिवार फिर से चर्चा का केंद्र है मगर इस बार वजह राजनीति नही बल्कि रिश्ता है। जी हां, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय की दोस्त से सगाई कर ली है।

Shri Ram

Rehan Vadra Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की लव स्टोरी हुई मुकम्मल! अवीवा बैग से रचाई सगाई

इस मौके पर जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है रेहान वाड्रा की मंगेत अवीवा बैग की। यह सगाई केवल राजनीति के गलियारों में फिलहाल सबसे बडी खबर बनी हुई है जबकि सोनिया गांधी की बेटी की होने वाली बहू ‘अवीवा बैग’ का राजनीति से दूर दूर तक कोई लेना देना नही। बता दे प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू और रेहान वाड्रा एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों स्कूल के दिनों से ही दोस्त हैं।

दोनों ने मोड़ दिल्ली के प्रतिष्ठ स्कूल मॉडर्न स्कूल में पढ़ाई की है। दोनों का प्रोफेशन भी एक जैसा है। पॉलिटिकल फैमिली से होने के बावजूद भी रेहान का रुझान फोटोग्राफी और कला की तरफ है। वही अवीवा बैग भी इसी प्रोफेशन से जुड़ी है। दोनों लगातार 7 साल तक एक रिलेशनशिप में रहे और अब दोनों ने इस रिश्ते पर ऑफिशियल मोहर लगा दी है।

Doon valley school

कौन है प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहु Aviva Baig
अवीवा बैग दिल्ली की रहने वाली हैं। अवीवा ने अपनी स्कूल की शिक्षा मॉडल स्कूल दिल्ली से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने ओ.पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया। एजुकेशन लेवल पर मजबूत होने के बावजूद भी अवीवा का रुझान हमेशा क्रिएटिव आर्ट की तरफ रहा। इसीलिए उन्होंने खुद को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर के रूप में स्थापित किया है।

अवीवा की खुद की एक कंपनी है जिसका नाम है Atelier 11 वे इस कंपनी की को-फाउंडर है। यह कंपनी फोटोग्राफी, स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है जो भारत के बड़े ब्रांड, एजेंसी के साथ काम करती है। अवीवा को फोटोग्राफी का भी शौक है। सोशल मीडिया पर उनके कई सारे ऐसे फोटोग्राफ्स दिखाई देते हैं जो आम फोटोग्राफ से काफी अलग हैं। उनकी फोटोग्राफी में कला और सामाजिक रुझान का संगम दिखाई देता है। यही नहीं अवीवा बैग एक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी है।

JPERC 2025

वाड्रा-गांधी परिवार में समारोह की हो रही तैयारी
बात करें अवीवा और रेहान वाड्रा की मुलाकात की तो दोनों की प्रेम कहानी 7 साल पुरानी है। सबसे पहले दोनों ने एक दूसरे को जाना और उसके बाद दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। रेहान वाड्रा खुद भी एक विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर है जिनका दृष्टिकोण अवीवा के साथ काफी मेल खाता है। यही वजह है कि इन दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूती देने का फैसला किया है।

हाल ही में हुई दोनों की सगाई से दोनों परिवार काफी उत्साहित हैं। इन दोनों की सगाई बेहद ही निजी और पारिवारिक समारोह रहा है। इसमें परिवार के मुख्य और करीबी सदस्य ही मौजूद रहे। हालांकि सगाई के बाद अब जल्द ही एक बड़े समारोह की तैयारी की जा रही है जो राजस्थान के रणथंबोर में आयोजित होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस समारोह में राजनीतिक गलियारों की बड़ी हस्तियों को बुलाया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुखद: खाई में गिरकर घायल हुई महिला! दो स्वास्थ्य संस्थानों में नहीं मिले डॉक्टर, इलाज के अभाव में तोड़ा दम

दुखद: खाई में गिरकर घायल हुई महिला! दो स्वास्थ्य संस्थानों में नहीं मिले डॉक्टर, इलाज के अभाव में तोड़ा दम