RRB Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली भर्ती! 10वीं पास को मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

RRB Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने युवाओं के लिए हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

RRB Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली भर्ती! 10वीं पास को मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी, जोकि 14 जून 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट और योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल जबकि अधिकतम 30 साल निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।


NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थानों से मिलाइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, रेडियो और टीवी मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, हीट इंजन, टर्नर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक जैसे ट्रेड्स में ITI डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो। उम्मीदवार के पास तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए, जो मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में हो।


ऐसे कर सकते हैं आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
फिर Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



