in

Himachal Latest News: सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा

TROWS

Himachal Latest News: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा आरंभ की गई है।

Himachal Latest News: सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा

इस सुविधा का लाभ पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कालेज अस्पताल के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सड़क दुर्घटना के बाद सरकारी या आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक घायल के डाटा की तुरंत ऑनलाइन अपलोडिंग सुनिश्चित करें।

डाटा अपलोडिंग के प्रभारी कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करें, ताकि पीड़ितों की तुरंत मदद की जा सके। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी और घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलैस इलाज किया जा सकता है।

Doon valley school

कोई भी सूचीबद्ध अस्पताल घायल को दाखिल करने से मना नहीं कर सकता है। उपायुक्त ने बताया कि पक्का भरो चौक से कोहली तक मुख्य सड़क की मरम्मत के लिए 8.5 करोड़ रुपये और पक्का भरो से नादौन की ओर चील बाहल तक की सड़क के लिए लगभग 36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि इस सड़क की मरम्मत के साथ-साथ सभी बस स्टॉप्स पर बसों को रोकने के लिए अलग से बॉक्स मार्क करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर व्यापक चर्चा की गई।

JPERC 2025

इनमें सभी प्रमुख स्थानों पर सड़क सुरक्षा, स्पीड लिमिट, नो पार्किंग और डायवर्जन इत्यादि के साइन बोर्ड लगाने, आधुनिक तकनीक के स्पीड ब्रेकर लगाने, व्यस्त सड़कों पर पीक टाइम के दौरान ट्रैफिक को वन-वे करने और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: एचआरटीसी बस में हो रही थी चरस की बड़ी सप्लाई! पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश, महिला-पुरुष काबू

Himachal Crime News: एचआरटीसी बस में हो रही थी चरस की बड़ी सप्लाई! पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश, महिला-पुरुष काबू

HP News: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं! उपभोक्ता घबराहट में करवा रहे बुकिंग, बढ़ी खपत

HP News: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं! उपभोक्ता घबराहट में करवा रहे बुकिंग, बढ़ी खपत