Accident In Himachal: सड़क किनारे ढांक और पत्थरों से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक! युवक ने गवाई जान

Accident In Himachal: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है जहां मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब गुरप्रताप सिंह अपने साथी के साथ बाइक पर कीरतपुर से मनाली की ओर जा रहा था।

Accident In Himachal: सड़क किनारे ढांक और पत्थरों से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक! युवक ने गवाई जान
तभी भगेड़ से आगे बागठेडू फुट ओवरब्रिज के पास पहुँचते ही तेज रफ्तारी के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे ढांक सहित पत्थरों से टकरा गई। हादसे में गुरप्रताप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुआ जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।

जिसके बाद घायल को इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


वहीँ, मामले में मृतक युवक के दोस्त पंजाब के मोगा के वार्ड नंबर 25 निवासी अमनजोत सिंह (18) पुत्र बलदेव सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए है।
उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा तेज रफ्तारी और लापरवाही के चलते हुआ है। उन्होंने पर्यटकों सहित आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



