Accident In Himachal: सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार! गाडी में बुरी तरह फंसा चालक, गई जान

Accident In Himachal: सोलन जिला के धर्मपुर-गढ़खल वाया सनावर सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई।

Accident In Himachal: सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार! गाडी में बुरी तरह फंसा चालक, गई जान
घटना तब घटी जब शिल्लड़ निवासी भगत राम (62) सनावर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से लुढ़कती हुई गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान देखा तो चालक गाड़ी में बुरी तरह से फंसा हुआ था।


जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची धर्मपुर थाना पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके साथ ही पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


