Battle of Galwan: सलमान खान की फिल्म में बड़ा बदलाव! बैटल ऑफ गलवान अब ‘मातृभूमि’ के नाम से होगी रिलीज

Battle of Balwan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देशभक्ति की कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अपनी शूटिंग पूरी कर चुकी है। जल्द ही मूवी रिलीज भी होने वाली है, लेकिन मूवी रिलीज से पहले ही मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने की घोषणा कर दी है।

Battle of Galwan: सलमान खान की फिल्म में बड़ा बदलाव! बैटल ऑफ गलवान अब ‘मातृभूमि’ के नाम से होगी रिलीज
जी हां, अब बैटल ऑफ गलवान मूवी का नया Maatrubhumi : May War Rest In Peace कर दिया गया है। इस बदलाव ने फैंस को हैरान कर दिया है, कि आखिर इतने दमदार नाम बैटल आफ गलवाल को बदलने की क्या जरूरत पड़ गई?

बैटल ऑफ़ गलवान का नाम बदलने का कारण
सलमान खान की यह मूवी जब शुरू हुई तब इसका नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया। फिल्म में 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना में हुई झड़प दिखाई गई है। इस लड़ाई ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत वीरता दिखाई थी जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद भी हुए थे।


इसी घटना पर बैटल ऑफ गलवान मूवी को बनाया जा रहा है। लेकिन मेकर्स ने अब फ़िल्म का नाम बदलने का फैसला कर दिया है। अब इस फिल्म का नाम Maatrubhumi : May War Rest In Peace कर दिया गया है और इस नये टाइटल के साथ नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
जब बात आई नाम बदलने के कारण की तो मेकर्स ने बताया कि नाम बदलने के पीछे दो मुख्य कारण हैं: यह दुनिया पहले ही युद्ध झेल रही है ऐसे में युद्ध के इस दौर में एक और फिल्म रिलीज हो जो युद्ध केंद्रित लगे ऐसा मेकर्स बिल्कुल भी नहीं चाहते बल्कि उन्हें फिल्म में यह दिखाना है कि कैसे मातृभूमि के प्रति सम्मान और शांति का संदेश एकसाथ सामने लाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने फिल्म के संवेदनशील इतिहास को विवादों से बचाने के लिए भी यह कदम उठाया है।


क्या है गलवान घाटी की असली कहानी ?
असल में 15 जून 2020 की रात गलवान घाटी में भारतीय और सैनिक चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। यह झड़प बेहद ही भयावह थी। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने असाधारण साहस का परिचय भी दिया। करीबन 20 सैनिक शहीद हुए। इसी घटना पर सलमान खान की यह फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें सलमान खान कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे जो इस झड़प में शहीद हुए।
फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण
इस फिल्म में सलमान खान अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हैं। फिल्म में संगीत की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया ने ली है। फिल्म की शूटिंग लद्दाख की लोकेशन पर पूरी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो फिल्म की शूटिंग के लिए ऐसी लोकेशन चुनी गई है जो माहौल को असली रूप में दिखा सके। बर्फीली वादियां, तेज़ हवाएं और ऊंचाई। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने विशेष ट्रेनिंग भी ली है और सैन्य अंदाज में खुद को ढालने की काफी मेहनत भी की है।
फिल्म की रिलीज डेट
बैटल ऑफ़ गलवान जिसका नाम अब Maatrubhumi : May War Rest In Peace कर दिया गया है, असल में यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज को कुछ दिनों के लिए और टाला जाने वाला है। मिडिल ईस्ट की तनावपूर्ण की स्थिति को देखकर शायद मेकर्स इस फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाने वाले हैं।
निष्कर्ष
बैटल ऑफ़ गलवान का नाम मातृभूमि कर दिया गया है। फिल्म का नाम बदलने के बाद अब मेकर्स इस फिल्म को युद्ध कथा नहीं बल्कि बलिदान को श्रद्धांजलि बता रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म आखिर कब रिलीज होती है और इसकी कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है?

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



