Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News : संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन! 15 साल बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

TROWS

Himachal News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण एक बहुत बड़ा कदम है, जिससे शिमला में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बहुत फायदा होगा।

Holi 2026 -2

Himachal News : संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन! 15 साल बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के प्रयासों से पार्क को नया स्वरूप मिला है, जोकि वाकई सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि संकटमोचन राजधानी का एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन मंदिर के साथ बने इस पार्क की हालत पिछले वर्ष तक ख़राब थी। पार्क में लगे झूले टूट चुके थे और बच्चे मिट्टी में खेलने को मजबूर थे।

Indian Public School

संकट मोचन पार्क वर्ष 2004 में बना था, जिसके बाद वर्ष 2010 तक इसे इस्तेमाल किया गया लेकिन पिछले 15 वर्षों से इस पार्क का नवीनीकरण नहीं हुआ था, जिस वजह से पार्क की सुंदरता कम होने लगी।

Doon valley school

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पिछले वर्ष पार्क का निरीक्षण किया और पार्क की दुर्दशा देख कर तुरंत इसके जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। पिछले कई महीने से इस पार्क का काम चल रहा था।

उन्होंने बताया कि मंदिर का परिसर आकर्षक लगे, इसलिए पार्क को लगभग 20 लाख रुपए की लागत से नए रूप में तैयार करवाया जा रहा है। अब यहां बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा पूरे पार्क में ग्रीन कारपेट भी बिछाया गया है ताकि बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सके। बच्चों के खेलने और सजावट के लिए पार्क में नए खिलौने व पुतले लगाए गए हैं और बैठने की भी व्यवस्था की गयी है।

यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्क को इस महीने ही पर्यटकों और स्थानीय बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: हिमाचल में भरे जा रहे 150 पद! 45 साल तक के युवाओं को मौका, यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

Jobs In Himachal: हिमाचल में भरे जा रहे 150 पद! 45 साल तक के युवाओं को मौका, यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

HP News: डायरिया की चपेट में आया हिमाचल का यह गांव! महिला ने तोड़ा दम, लोगों में हड़कंप

HP News: डायरिया की चपेट में आया हिमाचल का यह गांव! महिला ने तोड़ा दम, लोगों में हड़कंप